आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट: ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

28 नवंबर रात 10 से 30 नवंबर सुबह 7 बजे तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईटी पार्क चौराहे पर निर्माणाधीन ब्रिज की स्लैब डालने का काम शुरू होने के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 28 नवंबर शनिवार रात 10 बजे से 30 नवंबर सोमवार सुबह 7 बजे तक चौराहे से गुजरने वाले वाहनों को परिवर्तित मार्गों से निकाला जाएगा। इस दौरान तीन इमली से आईटी पार्क की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
एसीपी ट्रैफिक जोन-4 सुप्रिया चौधरी ने यातायात डायवर्शन की जानकारी देते हुए वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील करते हुए बताया कि आईटी पार्क चौराहे से राजीव गांधी सर्कल और चोइथराम चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग इस अवधि में बंद रहेगा। तेजाजी नगर से आईटी पार्क चौराहे होते हुए राजीव गांधी सर्कल और चोइथराम चौराहे जाने वाले वाहन चालकों को आईटी पार्क से भंवरकुआं चौराहे पहुंचना होगा।
यहां से बाएं मुड़कर वे राजीव गांधी सर्कल और चोइथराम चौराहे की ओर जा सकेंगे। तीन इमली से आईटी पार्क चौराहे की ओर आने वाले ट्रकों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। ऐसे सभी ट्रक तीन इमली से देवगुराड़िया चौराहे होते हुए शहर के बाहर की ओर जा सकेंगे। निर्माण कार्य पूरा होने तक निर्धारित डायवर्शन व्यवस्था लागू रहेगी।
यातायात प्रबंधन पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे बंद मार्ग पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें, ताकि निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारू बना रहे। यातायात संबंधी शिकायत या सुझाव के लिए इंदौर ट्रैफिक साथी एप का उपयोग किया जा सकता है।
इसके अलावा ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर भी जानकारी दी जा सकती है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!