किस बात की अनुमति देकर कोर्ट ने क्या निर्देश दिए: क्यों कहा - पीड़िता और उसकी मां को आना पड़े यह चिंताजनक; जानिये क्या है पूरा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई एक नाबालिग को गर्भपात की अनुमति देते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता और उसकी मां को निचली अदालत से राहत न मिलने के कारण हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।
गर्भपात की अनुमति दे सकते हैं
अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में विशेष पॉक्सो कोर्ट स्वयं कानून और तय मानक प्रक्रियाओं (SOP) का पालन करते हुए गर्भपात की अनुमति दे सकते हैं, ताकि पीड़िताओं को अनावश्यक रूप से उच्च न्यायालय तक न आना पड़े।
रतलाम का मामला, नाबालिग से दुष्कर्म के बाद ठहरी थी गर्भावस्था
यह मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का है, जहां जनवरी 2022 में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 376 और 506 के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। 13 मार्च 2022 को औद्योगिक थाना रतलाम में एफआईआर दर्ज कराई गई। पीड़िता की मां ने विशेष पॉक्सो कोर्ट में गर्भपात की अनुमति मांगी, लेकिन क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए आवेदन खारिज कर दिया गया।
हाईकोर्ट पहुंची मां, फैसले को दी चुनौती
निचली अदालत के फैसले के खिलाफ पीड़िता की मां ने हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में पुनरीक्षण याचिका दायर की। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज सोनी ने तर्क दिया कि नाबालिग दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई है, ऐसे में चिकित्सकीय गर्भ समापन अधिनियम 1971 और उसके संशोधित नियम 2020 के तहत गर्भपात की अनुमति दी जानी चाहिए।
हाईकोर्ट का अहम आदेश—SOP का पालन अनिवार्य
मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 1 दिसंबर 2025 को आदेश पारित करते हुए कहा कि यदि ऐसे मामले निचली अदालतों के समक्ष आते हैं, तो वे MTP एक्ट 1971 और उसके संशोधित प्रावधानों (उपनियम 1, 2, 6 और 7) के तहत रजिस्टर्ड डॉक्टरों को गर्भपात की अनुमति दे सकते हैं। साथ ही निर्धारित SOP का पालन करने के निर्देश दिए गए। कोर्ट ने ‘स्वप्रेरणा से लिया गया प्रकरण बनाम मध्यप्रदेश राज्य एवं अन्य’ के पैरा 13 में दिए गए दिशा-निर्देशों को भी ध्यान में रखने को कहा।
पीड़िता को नहीं झेलनी चाहिए अतिरिक्त पीड़ा
हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि गर्भपात की प्रक्रिया पहले से ही मानसिक और शारीरिक रूप से संवेदनशील होती है। ऐसे में बार-बार अदालतों के चक्कर लगाने और आर्थिक बोझ उठाने से पीड़िता को अतिरिक्त पीड़ा झेलनी पड़ती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि निचली अदालतों और चिकित्सकों को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कानून के अनुरूप समय पर निर्णय लेना चाहिए।
मां और वकील की सराहना
अदालत ने कठिन परिस्थितियों में न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए पीड़िता की मां और उनके अधिवक्ता नीरज सोनी की सराहना भी की।
24 सप्ताह तक गर्भपात का प्रावधान
चिकित्सकीय गर्भ समापन अधिनियम 1971 के अनुसार, नाबालिग (18 वर्ष से कम आयु) के मामले में गर्भपात के लिए अभिभावक की लिखित सहमति आवश्यक होती है। यह अधिनियम सामान्य परिस्थितियों में 20 सप्ताह तक और विशेष मामलों में 2021 संशोधन के बाद 24 सप्ताह तक गर्भपात की अनुमति देता है।
मेडिकल रिपोर्ट बनी आधार
मामले में रतलाम जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट अहम रही। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता 14 सप्ताह की गर्भवती थी और अभिभावक की सहमति से बिना जोखिम के गर्भपात संभव था। डॉक्टरों ने यह भी माना कि नाबालिग होने के कारण गर्भावस्था स्वास्थ्य के लिहाज से जोखिमपूर्ण हो सकती है। यह फैसला न केवल पीड़िता को राहत देने वाला है, बल्कि भविष्य में ऐसे मामलों में निचली अदालतों के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश तय करता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!