किस कारण पत्नी का यह हाल कर दिया था: कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया; इतनी कड़ी सजा किसकी गवाही से मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चरित्र शंका में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को जिला कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। करीब डेढ़ साल तक कोर्ट में सुनवाई चली।
इनकी गवाही अहम रही
केस में आरोपी की दोनों मासूम बेटियों और फोरेंसिक एक्सपर्ट की गवाही महत्वपूर्ण साबित हुई रही।
बच्चियों के पुनर्वास के निर्देश
पिता को उम्र कैद हुई और मां भी इस दुनिया में नहीं है । इसे देखते हुए कोर्ट ने दोनों बच्चियों के पुनर्वास और मुआवजे को लेकर भी निर्देश दिए हैं।
यह है पूरा मामला
आरोपी का नाम भारत पटेल (48) निवासी जवाहर टेकरी है। घटना 19 मई 2024 की रात 9 बजे भारत के घर में ही घटित हुई थी। भारत का पत्नी रचना उर्फ लक्ष्मी से विवाद हुआ। वह उस पर शंका करता था। भारत ने उसकी लात-मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी। बेटियों डॉली (13) और कृष्णा (12) ने पिता को रोका। वह लोहे की मूसली से पत्नी की पिटाई करता रहा।
बेटियों ने मामा काे बुलाया था
इस दौरान दोनों बेटियों ने अपने मामा कैलाश को फोन लगाकर बुलाया। रचना को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। मामले में चंदन नगर पुलिस ने भारत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने 22 अगस्त 2024 को कोर्ट में चालान पेश किया। इसमें फरियादी बड़ी बेटी डॉली की ओर से रिपोर्ट की गई थी।
दस लोगों की गवाही हुई
सुनवाई में डॉली, छोटी बेटी कृष्णा, मामा कैलाश, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. भरत वाजपेयी सहित 10 लोगों की गवाही हुई। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के रूप में मूसली, चप्पल, कपड़े जब्त कर सबूत के रूप में थे। दोनों बेटियों ने कोर्ट में पूरा घटनाक्रम बयां किया कि किस तरह पिता ने मां की पिटाई की थी जिससे उसकी मौत हो गई।
योगेश जायसवाल (एडीपी) के मुताबित केस में मां दोनों मासूम बेटियों डॉली व कृष्णा, फोरेंसिक डॉ. भरत वाजपेयी की गवाही और परिस्थितिजन्य साक्ष्य काफी मजबूत रहे।इसके चलते आरोपी को आजीवन कारावास हुआ।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!