पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला: शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वाह।
खरगोन जिले में नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का-ओंकारेश्वर एक्वाडक्ट पुल से 27 वर्षीय महिला ने नदी में छलांग लगा दी। घटना से पहले महिला ने अपने पति को फोन कर मोरटक्का के पास बुलाया था। पति जब मौके पर पहुंचा, तब तक महिला पुल से गहरे पानी में छलांग लगा चुकी थी। कुछ देर बाद शव मिलने पर पति उसे देखकर बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पति के पहुंचने से पहले नदी में कूदी
मृतका की पहचान पिंकी राठौर (27), पति भोला राठौर के रूप में हुई है। वह इंदौर में रहती थी और उसका मूल निवास खारवा, झिरन्या बताया गया है। जानकारी के अनुसार, पिंकी ने अपने पति को फोन कर मोरटक्का के पास बुलाया था। पति के मौके पर पहुंचने तक वह नर्मदा नदी के गहरे पानी में छलांग लगा चुकी थी।
बस से उतरकर पुल पर पहुंची थी महिला
पति के मुताबिक, पिंकी मायके जाने की बात कहकर निकली थी। वह बस से उतरने के बाद मोरटक्का-ओंकारेश्वर एक्वाडक्ट पुल की ओर पहुंची और यहां से नर्मदा में छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने महिला की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया।
पत्नी का शव देखकर पति हुआ बेहोश
पिंकी का शव देखकर पति भोला राठौर सदमे में बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश में आने पर उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप:फर्नीचर दुकान के पास थी पटाखों की दुकान; दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

ठेले जब्ती के विरोध में प्रदर्शन:समर्थन में पहुंची नेता प्रतिपक्ष; रोजगार छिनने का आरोप लगाकर सड़क पर उतरे संचालक, भारी पुलिस बल तैनात

भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन:राहुल की शतकीय पारी; मायूस हो गए शुभमन गिल

वीडियो देखिये, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में गूंजी नन्हे चीतों की किलकारी:मुख्यमंत्री बोले-यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात

विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री ने की सौजन्य भेंट:संवैधानिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के बीच आपसी समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण बातचीत

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:पत्रकार सहित दो की मौत; टक्कर के बाद सड़क पर गिरे थे दोनों

अधिवक्ताओं की हड़ताल फिलहाल स्थगित:न्यायमूर्तियों की कमी दूर करने की कवायद; शासनिक न्यायमूर्ति के आश्वासन के बाद संघ ने वापस लिया आंदोलन का फैसला

MPPSC 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी:एक साल में होंगी 25 परीक्षाएं; राज्य सेवा परीक्षा दो बार आयोजित करने की तैयारी

महाकुंभ से पहले रेलवे की बड़ी कार्रवाई:स्टेशन के बाहर 15 हजार वर्गफीट जमीन कराई खाली; वक्फ कमेटी ने उठाए सवाल

भगवान महाकाल की सवारी एक नए विवाद को लेकर चर्चा में:श्रद्धालुओं ने उठाए गंभीर सवाल; पांच युवाओं ने कलेक्टर से की शिकायत, जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पिता-बेटी की हत्या से सनसनी:बेटे पर दोहरे हत्याकांड का शक; नाबालिग हिरासत में, मुख्य संदिग्ध फरार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!