टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन: आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
टिंबर मार्केट की आरा मशीनों में स्टॉक और रिकॉर्ड के बीच अंतर की शिकायतों के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने जांच के बाद तीन आरा मशीनों को सील कर दिया। इनमें जलाराम टिंबर, प्रशांत टिंबर और सांवेर स्थित सुनील परमार की आरा मशीन शामिल है। विभाग का कहना है कि रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक और मौके पर मौजूद वास्तविक स्टॉक में अंतर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
वन विभाग के मुताबिक आरा मशीनों और गोडाउन में स्टॉक की गड़बड़ी को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद करीब तीन महीने पहले विभाग ने अंदरूनी स्तर पर जांच शुरू की।
इस दौरान संबंधित आरा मशीन संचालकों से दस्तावेज लिए गए और अभिलेखों में दर्ज लकड़ी के स्टॉक का मौके पर मौजूद वास्तविक स्टॉक से मिलान किया गया। जांच में अंतर सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।
भोपाल की टीम के बाद इंदौर विभाग ने की कार्रवाई
मामले में भोपाल से आई राज्य स्तरीय टीम ने भी कार्रवाई की थी। इसके बाद इंदौर वन विभाग की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों और रजिस्ट्री टीम के समन्वय से संबंधित स्थानों पर जांच की।
रेंजर संगीता ठाकुर के मुताबिक, रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच अंतर स्पष्ट होने के बाद नियमानुसार तीन आरा मशीनों को सील किया गया है। विभाग ने संबंधित मामलों में प्रकरण भी तैयार किए हैं।
तीन दिन पहले जलाराम टिंबर पर भी हुई थी कार्रवाई
रेंजर ठाकुर ने बताया कि आरा मशीनों को सील करने की कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। करीब तीन महीने से दस्तावेज और मौके पर मौजूद स्टॉक का मिलान किया जा रहा था। इसी जांच के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ी।
उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले जलाराम टिंबर में भी कार्रवाई की गई थी। अब तीन स्थानों की आरा मशीनें सील की गई हैं।
बाकी आरा मशीनों के रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे
वन विभाग अब टिंबर मार्केट की अन्य आरा मशीनों के रिकॉर्ड की भी जांच कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जहां भी अभिलेखों और मौके पर मौजूद स्टॉक में अंतर या अन्य अनियमितता सामने आएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बिना सील हैमर के लकड़ी पहुंचने की शिकायत
इधर, हातोद और देपालपुर समेत कुछ क्षेत्रों में बिना सील हैमर के लकड़ियां आरा मशीनों तक पहुंचने की शिकायतें भी वन विभाग के सामने आई हैं। हालांकि इन शिकायतों पर अभी कार्रवाई नहीं हुई है।
इसके अलावा टिंबर मार्केट में एक ही स्थान पर सात आरा मशीनें संचालित होने और क्षमता से अधिक सागवान स्टॉक रखे होने की जानकारी भी सामने आई है। विभाग अब इस मामले की भी जांच करने की बात कह रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!