शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं: सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेना अधिकारियों-कर्मचारियों को भारी पड़ गया। सोमवार को समीक्षा बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने पांच शिकायतों की रेंडम जांच की, जिसमें निराकरण में लापरवाही सामने आने पर पांच अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एक अकाउंटेंट को निलंबित करने, एक प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस देने और तीन अधिकारियों पर कुल 12 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।
शिकायत बंद करना नहीं, समस्या का समाधान जरूरी
कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए बंद न किया जाए। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक और संतोषजनक समाधान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, गलत जानकारी या अनावश्यक देरी मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
पानी की शिकायत में लापरवाही, सब इंजीनियर पर 5 हजार जुर्माना
पेयजल से जुड़ी शिकायत के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सब इंजीनियर आकाश ऐरवाल पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।
सहायक यंत्री पर भी 5 हजार रु. अर्थदंड
बिजली कनेक्शन से जुड़ी शिकायत के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर ऊर्जा विभाग के सहायक यंत्री राहुल सिंह चंदेल पर भी 5 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।
नियुक्ति और स्वत्व भुगतान मामले में अकाउंटेंट सस्पेंड
स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़ी नियुक्ति और स्वत्व भुगतान की शिकायत में लापरवाही मिलने पर स्कूल शिक्षा विभाग के लेखापाल मुकुंद जमरा को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
इसी मामले में स्कूल की प्राचार्य शबाना शेख को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रसूति सहायता योजना की शिकायत पर बीएमओ पर 2 हजार जुर्माना
प्रसूति सहायता योजना से संबंधित शिकायत के निराकरण में लापरवाही मिलने पर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिसोदिया पर 2 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।
इस तरह पांच शिकायतों की जांच में कुल पांच अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
50 दिन से पुरानी शिकायतें पहले निपटाएं
कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में निर्देश दिए कि 50 दिन से अधिक पुरानी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर निपटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें।
जल स्रोतों के संरक्षण के काम में तेजी के निर्देश
बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम पंचायतवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने के साथ जल स्रोतों की सफाई, गहरीकरण और जरूरत के अनुसार मरम्मत कराने को कहा। अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
बेसमेंट में पार्किंग के अलावा दूसरा इस्तेमाल नहीं
कलेक्टर ने भवनों के बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग के लिए करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले भवनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों को प्राथमिकता से लिया जाए।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!