बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत: यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सुजीत श्रीवास्तव समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि एक शिकायत के मामले में युवक को कार्रवाई से बचाने और छोड़ने के बदले उसकी मां से 1.20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। इसमें 50,800 रुपए यूपीआई के जरिए एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवाए गए, जबकि 70 हजार रुपए नकद लिए गए। शिकायत और तकनीकी साक्ष्यों के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने सोमवार को केस दर्ज किया।
बेटे को छोड़ने के बदले मां से मांगी 1.20 लाख की रिश्वत
लोकायुक्त के अनुसार, तुलसी नगर निवासी प्रीति हजारी ने 2 अप्रैल 2026 को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे प्रांजल हजारी को एक शिकायत के सिलसिले में क्राइम ब्रांच कार्यालय बुलाया गया था।
आरोप है कि प्रांजल के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और उसे छोड़ने के बदले तत्कालीन क्राइम ब्रांच टीआई सुजीत श्रीवास्तव और अन्य पुलिसकर्मियों ने 1.20 लाख रुपए की मांग की।
50,800 रुपए UPI से, 70 हजार नकद लेने का आरोप
शिकायत में बताया गया कि 20 मार्च को प्रांजल से 50,800 रुपए UPI के जरिए दीपक पटेल के खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इसके बाद शेष 70 हजार रुपए नकद लिए गए।
शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त को आवेदन के साथ रकम के लेन-देन से जुड़े तकनीकी साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। लोकायुक्त ने इन साक्ष्यों और शिकायत में बताए गए तथ्यों का सत्यापन कराया।
तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद दर्ज हुआ केस
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की पड़ताल की गई। सत्यापन में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
तत्कालीन टीआई अब डीआरपी लाइन में, दो कांस्टेबल क्राइम ब्रांच में पदस्थ
मामले में तत्कालीन क्राइम ब्रांच टीआई सुजीत श्रीवास्तव वर्तमान में डीआरपी लाइन में पदस्थ हैं। वहीं, मामले में शामिल बताए जा रहे दो कांस्टेबल अभी भी क्राइम ब्रांच में पदस्थ हैं।
रीगल चौराहे स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में हुई थी रिश्वत की मांग
लोकायुक्त के मुताबिक मामले का घटना स्थल रीगल चौराहे स्थित पुलिस क्राइम ब्रांच कार्यालय है। यहीं प्रांजल को शिकायत के संबंध में बुलाया गया था। इसी दौरान उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और उसे छोड़ने के बदले रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप है।
लोकायुक्त ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जांच में रिश्वत की मांग, रकम के लेन-देन और चारों आरोपियों की भूमिका से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!