वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म: सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
फोरलेन निर्माण के मुआवजे की मांग को लेकर झाबुआ कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना सोमवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से वर्चुअल संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने धरना खत्म करने का निर्णय लिया। इस मामले को खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद भी यह मुद्दा लगातार चर्चा में रहा।
छह महीने से समाधान का इंतजार
धरने पर बैठे किसानों का कहना था कि वे पिछले करीब छह महीने से फोरलेन निर्माण से जुड़े मुआवजे की मांग शासन और प्रशासन के सामने उठा रहे थे। किसानों के मुताबिक, बार-बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद उनकी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ।
किसानों ने बताया कि फोरलेन निर्माण के दौरान कई लोगों के कुएं और पक्के मकान मुआवजे के दायरे से बाहर रह गए। इसके कारण प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सरकारी जमीन पर बगीचा, फिर भी मुआवजा नहीं
धरने के दौरान एक किसान ने अपनी अलग समस्या भी बताई। उसका कहना था कि उसने सरकारी जमीन पर बगीचा तैयार किया है और पटवारी के माध्यम से उसका नियमित टैक्स भी जमा कराया जा रहा है। इसके बावजूद उसे अब तक किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की थी कि फोरलेन निर्माण से प्रभावित सभी संपत्तियों और संसाधनों का दोबारा परीक्षण कर पात्र लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त
सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से वर्चुअल संवाद किया और उनकी समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भारतीय किसान संघ और आंदोलन कर रहे किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
अब किसानों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर रहेगी। किसानों का कहना है कि यदि आश्वासन के अनुरूप मुआवजे से जुड़े मामलों का निराकरण होता है, तभी उनकी समस्या का वास्तविक समाधान माना जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!