‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’: राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रक्षाबंधन से पहले भोपाल में कई हिंदू संगठनों की बैठक में त्योहार को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया गया। संस्कृति बचाओ मंच, हिंदू उत्सव समिति, सनातन प्रहरी, भगवा जागरण मंच सहित अन्य संगठनों और साधु-संतों की बैठक में कथित लव जिहाद, धर्मांतरण और त्योहारों के दौरान धोखाधड़ी के मामलों को लेकर लोगों को सतर्क करने की बात कही गई। संगठनों ने प्रदेशभर में अभियान चलाने और लोगों से त्योहार के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
‘राखी बांधते समय पहचान और पृष्ठभूमि का रखें ध्यान’
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन के दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में पवित्र रिश्तों की आड़ में लोगों को फंसाने की कोशिश की जाती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि राखी बांधने से पहले सामने वाले व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि सुनिश्चित करें। संगठनों ने तिलक, कलावा और अन्य धार्मिक पहचान को लेकर भी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।
त्योहार पर ‘अपनों से खरीदारी’ की अपील
बैठक में त्योहारी खरीदारी को लेकर भी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से स्थानीय और सनातनी व्यापारियों से खरीदारी करने की अपील की।
चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी दूसरे धर्म के त्योहार या कारोबार में हस्तक्षेप करना नहीं है, लेकिन अपने त्योहारों के दौरान लोग अपने समुदाय के व्यापारियों को प्राथमिकता दें। इस संदेश को प्रदेशभर में अभियान के जरिए पहुंचाने की बात कही गई।
कांग्रेस ने अभियान पर उठाए सवाल
हिंदू संगठनों के अभियान पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विक्रम चौधरी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अपराध को धर्म के चश्मे से देखने के बजाय सामाजिक समस्या के तौर पर देखना चाहिए। उनके मुताबिक, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं हैं।
चौधरी ने आरोप लगाया कि त्योहारों के दौरान इस तरह के अभियान चलाकर कुछ संगठन राजनीतिक प्रासंगिकता हासिल करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने संगठनों से पूछा कि गरीब और जरूरतमंद हिंदुओं के लिए उन्होंने क्या ठोस काम किए हैं।
भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा और अपने धार्मिक त्योहारों की मर्यादा बनाए रखना किसी के खिलाफ अभियान नहीं है।
यादव ने कहा कि सरकार त्योहारों के दौरान होने वाली आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हर धर्म के त्योहार की पवित्रता और मर्यादा बनी रहनी चाहिए।
प्रदेशभर में अभियान चलाने का ऐलान
बैठक में शामिल संगठनों ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को कथित धोखाधड़ी, धर्मांतरण और आपराधिक गतिविधियों से सतर्क रहने का संदेश देना है। हालांकि, अभियान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है और कांग्रेस-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!