एच1एन1 को लेकर अलर्ट: सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मौसम में बदलाव के साथ शहर में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इंदौर में एच1एन1 के मामले सामने आने के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मौसमी इन्फ्लुएंजा और एच1एन1 को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने नागरिकों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। खांसी-जुकाम या बुखार जैसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी रखने और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
एमवाय अस्पताल की ओपीडी में 500-700 मरीज बढ़े
एमवाय अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव के मुताबिक, पिछले सप्ताह तक अस्पताल की रोजाना ओपीडी करीब 5 हजार मरीजों की थी। अब इसमें करीब 500 से 700 मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। इनमें बड़ी संख्या सर्दी, खांसी और बुखार जैसे मौसमी संक्रमण से प्रभावित मरीजों की है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बदलते मौसम में वायरल और सांस संबंधी संक्रमण बढ़ सकते हैं, इसलिए शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
निजी अस्पतालों के साथ बैठक, व्यवस्थाओं की समीक्षा
सोमवार को सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इन्फ्लुएंजा की रोकथाम और इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अस्पतालों को शुरुआती स्तर पर मरीजों में इन्फ्लुएंजा के लक्षण पहचानने और आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एच1एन1 का नया स्वरूप सामने नहीं आया
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल एच1एन1 के किसी नए स्वरूप की जानकारी सामने नहीं आई है। मौसमी इन्फ्लुएंजा के ज्यादातर मामले सामान्य उपचार से ठीक हो जाते हैं। हालांकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों में जटिलताओं का जोखिम अधिक हो सकता है।
देशभर में स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी एच1एन1 को लेकर निगरानी और तैयारियां मजबूत रखने पर जोर दिया है।
संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!