राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत: विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री एवं खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल और राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार 25 अगस्त को इंदौर पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के स्वागत को पार्टी ने महज औपचारिक कार्यक्रम न रखकर संगठन की ताकत दिखाने का मौका बनाया है। एयरपोर्ट से खटवां समाज गार्डन तक शहर की सभी छह विधानसभाओं के कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर स्वागत करेंगे। इस दौरान किस विधानसभा से कितनी भीड़ जुटती है और कौन कितना प्रभावी आयोजन करता है, इस पर संगठन के भीतर नजर रहेगी।
स्वागत के बहाने विधानसभा स्तर पर दिखेगी संगठन की पकड़
राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद गजेंद्र पटेल और कविता पाटीदार का इंदौर में यह पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। ऐसे में उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक अलग-अलग स्थानों पर विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इससे न केवल नेताओं का स्वागत होगा, बल्कि स्थानीय संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की संख्या का भी आकलन होगा। किस क्षेत्र के पदाधिकारी कितनी तैयारी कर पाए और कितनी संख्या में कार्यकर्ता जुटे, यह भी चर्चा का विषय रहेगा।
युवा मोर्चा अध्यक्ष के दावेदारों पर भी रहेगी नजर
शहर भाजपा में युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर अभी फैसला होना बाकी है। ऐसे में राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को भी अहम माना जा रहा है।
मयूरेश पिंगले, निक्की राय, अमित पालीवाल और धीरज ठाकुर समेत कई नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में चर्चा में हैं। ऐसे में दावेदारों के लिए यह कार्यक्रम अपनी संगठनात्मक क्षमता दिखाने का मौका माना जा रहा है। कौन कितने युवाओं को जोड़ पाता है और कार्यक्रम की जिम्मेदारी कितनी प्रभावी ढंग से संभालता है, इसका असर उनकी दावेदारी पर पड़ सकता है।
ग्रामीण युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद को लेकर भी इसी तरह की हलचल है। वहां भी दावेदार संगठन के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी सक्रियता दिखाने की कोशिश में हैं।
भीड़ के साथ ट्रैफिक का भी रखना होगा ध्यान
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि त्योहारी सीजन के कारण राजबाड़ा और आसपास के बाजारों में पहले से ही भीड़ रहती है। इसे देखते हुए कार्यक्रम को सीमित, व्यवस्थित और प्रभावी रखने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी कि स्वागत कार्यक्रम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम को लेकर बैठक हो चुकी है और प्रस्तावित रूट का निरीक्षण भी किया गया है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!