कूनो से निर्वा लापता: एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता निर्वा के एक सप्ताह से अधिक समय से लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निर्वा के गले में लगा रेडियो कॉलर लंबे समय से खराब था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी हो रही है। वन विभाग की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है। मामले में वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
एक्स पर पोस्ट के बाद मामला आया सामने
वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट और आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर निर्वा के लापता होने की जानकारी साझा की। उन्होंने कूनो प्रबंधन पर वन्यजीवों की निगरानी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
दुबे के मुताबिक, निर्वा दो बच्चों की मां है और उसके गले में लगा कॉलर काफी समय से खराब बताया जा रहा था। इसके चलते उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर लगातार निगरानी नहीं हो सकी।
शिकारियों के गिरोह से भी जोड़ा जा रहा मामला
निर्वा के लापता होने के बीच आगरा में पकड़े गए शिकारियों के गिरोह का मामला भी चर्चा में है। दुबे ने आशंका जताई है कि कहीं निर्वा शिकारियों का शिकार तो नहीं हो गई। हालांकि, चीता निर्वा के साथ वास्तव में क्या हुआ, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
बताया गया है कि जुलाई के अंत में कूनो से लगे अगरा बीट क्षेत्र में वन्यजीवों की खाल बरामद होने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच के दौरान वन्यजीवों के शिकार से जुड़े तथ्य सामने आने का दावा किया गया।
कूनो प्रबंधन ने कहा- जानकारी होगी तो प्रेस रिलीज जारी करेंगे कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि यदि इस संबंध में कोई जानकारी साझा करनी होगी तो विभाग प्रेस रिलीज जारी करेगा। उन्होंने फिलहाल मामले पर विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!