बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह: घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खंडवा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री और राशन दुकान संचालक मनीष परदेशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को लक्कड़ बाजार स्थित उनके घर में शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय परिवार के सदस्य शहर से बाहर थे। मनीष के एक दोस्त ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा, जिसके बाद अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू की।
दोस्त ने खटखटाया दरवाजा, अंदर फंदे पर मिला शव
जानकारी के मुताबिक, मनीष का दोस्त किसी काम से उनके घर पहुंचा था। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर दोस्त ने दरवाजा तोड़ा तो मनीष फंदे पर लटके मिले।
सूचना मिलते ही मोघट रोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल भेजा। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई और पोस्टमॉर्टम कराया गया।
बेटी की लव मैरिज के बाद तनाव की चर्चा
मनीष के परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। रिश्तेदारों के अनुसार, उनकी बेटी ने परिवार की इच्छा के खिलाफ लव मैरिज की थी। इसके बाद से मनीष तनाव में रहने लगे थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक बेटी की लव मैरिज को आत्महत्या की वजह नहीं माना है। मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
भाजपा और हिंदू संगठन से जुड़े थे मनीष
मनीष परदेशी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री थे। वे एक हिंदू संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। इसके अलावा वे सरकारी राशन दुकान का संचालन करते थे और जिलेभर के राशन दुकान संचालकों की यूनियन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
परिजन शहर से बाहर थे, पुलिस जांच में जुटी
मोघट रोड थाना टीआई विकास खिंची के मुताबिक, घटना के समय मनीष के परिजन पारिवारिक काम से शहर से बाहर थे और देर रात तक लौटने की जानकारी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!