खबर
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी: छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 11:36 pm
शेयर करें:
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। पार्टी ने 5 सितंबर को इंडिया गेट से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। सीजेपी का आरोप है कि 25 जुलाई को सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों के बावजूद छात्रों पर दर्ज मामले वापस नहीं हुए हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि उसके धैर्य को कमजोरी न समझा जाए।

25 जुलाई के आश्वासन पूरे नहीं होने का आरोप
सीजेपी की वर्किंग कमेटी की सोमवार को हुई वर्चुअल बैठक में दिल्ली मार्च का फैसला लिया गया। पार्टी का कहना है कि 25 जुलाई को सरकार से मिले आश्वासन के बाद जंतर-मंतर का आंदोलन वापस लिया गया था, लेकिन अब तक वादों पर अमल नहीं हुआ।

पार्टी के मुताबिक, छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने का आश्वासन दिया गया था। सीजेपी ने सरकार से इन मामलों को खत्म करने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की मांग की है।

नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिजन भी होंगे शामिल
सीजेपी ने बताया कि 5 सितंबर के मार्च में उन छात्रों के परिजन भी शामिल होंगे, जिन्होंने कथित नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या की थी। मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा।

इससे पहले पार्टी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। सीजेपी ने नीट पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर 20 जून से जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था।

सरकार के आश्वासन पर खत्म किया था आंदोलन
सीजेपी के मुताबिक, 25 जुलाई को सरकार की ओर से आश्वासन मिलने और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बाद आंदोलन खत्म किया गया था। अब पार्टी का कहना है कि जब तक सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती, वह पीछे नहीं हटेगी।

सीजेपी नेता सौरव दास और रत्ना सिंह ने कहा कि सरकार को आंदोलन खत्म करने के बाद किए गए वादों को पूरा करना चाहिए और छात्रों पर दर्ज सभी FIR वापस लेनी चाहिए।

शिक्षा मंत्रियों से भी मांगा जवाब
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मांगी है।

सौरव दास ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच लगातार संवाद जरूरी है। पार्टी ने देशभर के युवाओं, छात्रों और छात्र संगठनों से 5 सितंबर को इंडिया गेट पहुंचकर शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होने की अपील की है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 1 hour ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 1 hour ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 2 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 2 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 2 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 2 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 2 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 2 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 2 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 2 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 2 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 2 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 3 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 3 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 3 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!