निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी: पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शिक्षक भर्ती-2025 में पदवृद्धि की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। इसी बीच चार दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत की तबीयत बिगड़ने से धरना स्थल पर चिंता बढ़ गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि नरेंद्र ने खाना-पानी लेना बंद कर रखा है। प्रशासन की ओर से उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए जाने से इनकार कर दिया कि जब तक पदवृद्धि को लेकर सरकार की ओर से ठोस आदेश नहीं आता, वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
लगातार बिगड़ रही हालत, डॉक्टरों की टीम की मांग
वर्ग-3 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि नरेंद्र की तबीयत लगातार खराब हो रही है। उन्हें चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत है। अभ्यर्थियों ने एसडीएम से मुलाकात कर धरना स्थल पर डॉक्टरों की टीम उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
आंदोलनकारियों के मुताबिक, रात में भी नरेंद्र की तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें उल्टी जैसा महसूस हुआ और लगातार चक्कर आ रहे थे। पुलिस प्रशासन ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।
बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे
अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की ओर से अब तक कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर बातचीत करने नहीं पहुंचा है। न ही फोन पर चर्चा की गई है। ऐसे में आंदोलनकारियों ने सरकार से नरेंद्र की बिगड़ती तबीयत का तत्काल संज्ञान लेने और उनकी मांग पर स्पष्ट निर्णय लेने की अपील की है।
21 अगस्त से शुरू हुआ आंदोलन
वर्ग-2 माध्यमिक और वर्ग-3 प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 में पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने 21 अगस्त को भोपाल में प्रदर्शन किया था। डीपीआई के सामने प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद अभ्यर्थी रैली के रूप में नीलम पार्क पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
अभ्यर्थियों का दावा है कि नवंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच भी वे कई चरणों में आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन अब तक मांग पर समाधान नहीं हुआ। नरेंद्र राजपूत के निर्जल अनशन और बिगड़ती तबीयत के बाद अभ्यर्थी सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!