शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार: एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में युवतियों की शिकायत पर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। गांधी नगर पुलिस ने 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शिकायत पर भोपाल निवासी परिचित युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि विजय नगर पुलिस ने मांगलिया निवासी युवक पर एफआईआर दर्ज की है। दोनों मामलों में युवतियों ने आरोप लगाया कि आरोपी शादी का भरोसा देकर उनके करीब आए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
7 साल की दोस्ती, शादी की बात पर परिवार ने किया इनकार
गांधी नगर पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय युवती शहर की एक बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और गांधी नगर क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहती है। उसकी करीब सात साल से भोपाल निवासी निखिल राजू राठौर से दोस्ती थी। युवती के मुताबिक, वर्ष 2020 में निखिल ने उसे प्रपोज किया था।
शिकायत के अनुसार, 20 मार्च को निखिल उसके इंदौर स्थित फ्लैट पर आया। दोनों के बीच बातचीत के बाद संबंध बने और निखिल अगले दिन तक उसके साथ रहा। इसके बाद दोनों भोपाल चले गए।
शादी की बात उठी तो परिवार तक पहुंचा मामला
युवती के मुताबिक, दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। जून में उसने निखिल से परिवार से शादी की बात करने को कहा। इसके बाद उसने अपनी मां को दोनों के रिश्ते के बारे में बताया। युवती की मां निखिल के घर पहुंचीं, लेकिन उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।
युवती का आरोप है कि इसके बाद निखिल ने परिवार को शादी के लिए मनाने का भरोसा दिया। कुछ समय बाद निखिल के परिवार की ओर से उसे जमीन-जायदाद से बेदखल करने संबंधी विज्ञापन जारी किया गया। इसके बाद निखिल ने शादी से इनकार कर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।
सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में ले जाने का आरोप
दूसरा मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। यहां युवती की शिकायत पर मांगलिया निवासी रविशंकर जागड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
युवती के मुताबिक, उसकी रविशंकर से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद अप्रैल 2026 में आरोपी उसे देवास नाका क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी उसके कमरे पर भी आता रहा।
शादी की बात पर सोशल मीडिया से किया ब्लॉक
युवती के अनुसार, जब उसने रविशंकर से शादी की बात की तो उसने दूरी बनाना शुरू कर दी और सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद युवती ने परिवार को पूरी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विजय नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपों, घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!