सरकारी राशन का खेल पकड़ा: दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी राशन की कालाबाजारी के खिलाफ पालदा-चितावद क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा है। आरोप है कि दोनों सरकारी राशन की खरीद-फरोख्त में शामिल थे। मौके से करीब दो कट्टे गेहूं, दो कट्टे चावल, एक काइनेटिक होंडा वाहन और तौल कांटा मिलने की जानकारी सामने आई है। दोनों को भंवरकुआं पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अब पुलिस और खाद्य विभाग राशन के स्रोत और उसके इस्तेमाल की जांच कर रहे हैं।
राशन की खरीद-फरोख्त करते पकड़े जाने का दावा
स्थानीय लोगों के मुताबिक पालदा-चितावद क्षेत्र में सरकारी राशन की संदिग्ध खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलने के बाद दो युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान शादाब और मोईन के रूप में बताई गई है।
मौके पर गेहूं और चावल के कट्टों के साथ तौल कांटा और वाहन भी मिला। सूचना मिलने पर महापौर परिषद सदस्य एवं पार्षद मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों संदिग्धों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पूछताछ में तीन लोगों के नाम बताए
बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने उन लोगों के नाम बताए, जिनसे वे गेहूं-चावल खरीदने का दावा कर रहे हैं। इनमें जिंसी क्षेत्र के खलील, जूना रिसाला के आरिफ मॉडल और रामबली नगर के रामजी गुप्ता के नाम सामने आए हैं।
पुलिस अब इन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि बरामद राशन सरकारी वितरण प्रणाली से जुड़ा है या नहीं और यदि है तो वह इन लोगों तक कैसे पहुंचा।
दो कट्टे गेहूं, दो कट्टे चावल और तौल कांटा मिला
मौके से करीब दो कट्टे गेहूं और दो कट्टे चावल बरामद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा तौल कांटा भी मिला है। पुलिस और खाद्य विभाग अब राशन की गुणवत्ता, स्रोत और स्टॉक से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेंगे।
यदि राशन सरकारी वितरण प्रणाली का पाया जाता है तो मामले में संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
पार्षद बोले- अब तक 52 कार्रवाई करवा चुके
मौके पर पहुंचे महापौर परिषद सदस्य एवं पार्षद मनीष शर्मा ने सरकारी राशन की कालाबाजारी के खिलाफ अब तक 52 कार्रवाई करवाने का दावा किया है।
उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों के लिए मिलने वाला राशन किसी भी स्थिति में बाजार में नहीं पहुंचना चाहिए। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!