सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता: सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से करीब 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग गायब होने से हड़कंप मच गया। महिला की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो चोरी की पूरी कहानी सामने आ गई। बैग किसी चोर ने नहीं, बल्कि एक कुत्ता मुंह में दबाकर उठा ले गया था। पुलिस ने तलाश कर बैग बरामद किया और महिला को उसका सामान वापस सौंप दिया।
बेटे का इलाज कराने आई थी महिला
नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के कयामपुर निवासी लताबाई वाल्मीकि अपने बेटे का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची थीं। बेटे के हाथ में चोट लगने के कारण वह अस्पताल में भर्ती था। लताबाई अपने साथ जेवरों से भरा बैग भी लेकर आई थीं।
रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बैग सर्जिकल वार्ड से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला तो महिला ने सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत दी।
बैग में मंगलसूत्र, अंगूठियां और चांदी के जेवर
महिला के मुताबिक बैग में सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, सोने की बालियां, नथ और सोने के मोती रखे थे। इसके अलावा चांदी का कमर कंदोरा, पायल, घुंघरियां और चुटकी सहित करीब 2 हजार रुपए नकद थे। पूरे सामान की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई।
सीसीटीवी देखा तो पुलिस भी रह गई हैरान
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी को बैग तलाशने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।
फुटेज में बैग ले जाने वाला नजर आया, लेकिन इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बैग किसी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि एक कुत्ते ने मुंह में दबाकर सर्जिकल वार्ड से बाहर ले जाया था।
तलाश के बाद बरामद हुआ बैग
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुत्ते के बैग लेकर जाने वाले रास्ते की तलाश की। कुछ ही समय में बैग बरामद कर लिया गया। जांच के बाद पुलिस ने महिला को उसके जेवर और नकदी वापस सौंप दी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!