खबर
Top News

खूब करी गडकरी जी: करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम छीन रहे अफसर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 3:50 pm
शेयर करें:
खूब करी गडकरी जी

कलेक्टर कार्यालय पर ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन

नेशनल हाईवे भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का आक्रोश, चार गुना मुआवजे की मांग

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जिसके केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी साहब हैं। गडकरी साहब एक्सप्रेस हाईवे के सपने बेचकर राज्यों के माध्यम से किसानों की भूमि को कौड़ियों के दाम बिना किसान की सहमति लिए अरबों रुपया कमाने वाली टोल कंपनियों को टोल टैक्स के लिए देते हैं।

यही नहीं टोल नहीं देने वाले को अपराधी तक घोषित कर देते हैं। टोल कंपनियों से ऐसा प्रेम कि हाईवे पर टोल नहीं देने वालों को बुरी तरह से प्रताड़ित करवाया जाता है। यह सबकुछ गरीब, मेहनतकश किसानों की आजीविका और उनकी उपजाऊ खेती की भूमि को छीनकर किया जाता है।

इसके बदले में औने-पौने दाम पर मुआवजा थमा दिया जाता है। यह आरोप लगाते हुए आंदोलन कर रहे किसान कहते हैं कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की मनमानी से किसानों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। कहीं पर भी किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में झाबुआ से लेकर धार तक किसान सड़कों पर आ गए हैं।

धार जिले के बदनावर से लेकर झाबुआ जिले के अंतिम छोर तक बनने वाले लगभग 80 किलोमीटर के नेशनल हाईवे के लिए लगभग 900 आदिवासी और सैकड़ों अन्य किसानों की जमीन अंधेरे में रखकर अधिग्रहित की जा रही है। बदले में शिवराज सरकार के काले कानून गुणांक 1 के अंतर्गत मात्र दोगुना मुआवजा दिया जा रहा है।

यह जानते हुए कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने इस काले कानून को निरस्त करते हुए किसानों के हित में चार गुना मुआवजे का कानून लागू कर दिया है। गडकरी जी के अधिकारियों और धार-झाबुआ के प्रशासन ने ऐसा खेल किया कि मुख्यमंत्री के चार गुना मुआवजा देने के कानून की घोषणा के ठीक पहले भूमि अधिग्रहण का अवार्ड घोषित कर दिया।

नतीजे में करोड़ों की जमीन का मुआवजा मात्र सवा लाख से लेकर 25 से 50 लाख तक का बना। सरकार की इस सुनियोजित रीति-नीति के खिलाफ किसान बीते दो माह से आंदोलन कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं...मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद भी किसानों की मांगों पर अधिकारी उचित कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नतीजे में किसान आज से झाबुआ कलेक्टर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन शुरू कर रहे हैं।झाबुआ-बदनावर-टिमरवानी मार्ग निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ रहा है।

अधिग्रहित कृषि भूमि के वास्तविक बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा मिले...भारतीय किसान संघ, मालवा प्रांत के झाबुआ जिला इकाई ने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में अधिग्रहित कृषि भूमि के वास्तविक बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने की मांग की है।

यह जानकारी देते हुए किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ और जिला अध्यक्ष वृदचंद्र पाटीदार ने बताया कि किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पांच प्रमुख मांगें रखी हैं, इसमें भूमि का पुनर्मूल्यांकन, वास्तविक बाजार दरों के आधार पर मुआवजा, बाजार मूल्य का चार गुना प्रतिकर, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं आजीविका संरक्षण के विशेष प्रावधान तथा मुआवजा निर्धारण में किसानों और उनके प्रतिनिधियों की भागीदारी शामिल हैं।

किसानों का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए अवार्ड केवल दो गुना आधार पर पारित किए जा रहे हैं, जबकि जमीन का वास्तविक बाजार मूल्य इससे कहीं अधिक है। किसानों को कौड़ियों के दाम पर मुआवजा दिया जा रहा है।

आंदोलन का रास्ता अपनाएगा संघ... ज्ञापन में चेतावनी दी गई थी कि मांगों पर सात दिन में संतोषजनक निर्णय नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ किसानों के हित में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। इससे बदनावर-टिमरवानी मार्ग की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर प्रशासन के सामने किसानों के असंतोष को दूर करने की चुनौती बढ़ गई है।

झाबुआ जिला अध्यक्ष पाटीदार ने बताया कि कलेक्टर उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करते हुए सिर्फ परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को बढ़ाकर देने की बात कर रहे हैं, जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र के प्रोजेक्ट में गुणांक दो यानी चार गुना मुआवजे का प्रावधान स्पष्ट रूप से किया गया है।

खासकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भूमि अधिग्रहण नियम में इसका उल्लेख है, लेकिन गडकरी साहब ने मुआवजा राज्य के नियमों के तहत देने की नीति अपनाई है, जो किसान विरोधी है। भूमि के बदले दो गुना मुआवजा भी 20 साल पुरानी बेहद कम गाइडलाइन के आधार पर तय किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट में ली जाने वाली भूमि का मुआवजा कम से कम देना पड़े, इस कारण वर्षों से गाइडलाइन में नियम से बढ़ोतरी नहीं की गई, जिसके चलते करोड़ों की जमीन का मुआवजा कौड़ियों के दाम पर निर्धारित किया जा रहा है।

केंद्र के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण में मुआवजा 2013 के कानून के तहत निर्धारित होता है और निर्धारित बाजार मूल्य के आधार पर 2 से 4 गुना तक का प्रतिकर संभव है, इसलिए किसानों की चार गुना मांग को सीधे ‘कानूनी रूप से अनिवार्य चार गुना’ कहना सही नहीं होगा।

एनएच-752D के प्रस्तावित निर्माण के लिए कानूनी रूप से अधिग्रहित किए जाने की घोषणा की गई। इसका अर्थ है अधिसूचना में दर्ज जमीनों को एनएच-752D के प्रस्तावित निर्माण के लिए कानूनी रूप से अधिग्रहित किए जाने की घोषणा हो गई है।

अब प्रभावित जमीन मालिकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज वह 3जी अवार्ड/मुआवजा निर्धारण आदेश होगा, जिसमें जमीन का बाजार मूल्य, लागू गुणांक, भवन/फसल/पेड़ आदि की कीमत और अन्य देय मुआवजे की वास्तविक राशि निर्धारित होती है।

खेसारी प्रक्रिया इतनी तेजी से अपनाई गई कि किसानों को पता ही नहीं चला और प्रशासन ने मुआवजा घोषित कर मुआवजा राशि का आवंटन भी शुरू कर दिया, जबकि इसके एक महीने बाद ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना मुआवजा गाइडलाइन बाजार मूल्य के आधार पर देने की घोषणा और नीति लागू की। इस अवार्ड की घोषणा के साथ ही जमीन का बाजार मूल्य, लागू गुणांक,भवन/फसल/पेड़ आदि की कीमत और अन्य देय मुआवजे की वास्तविक राशि निर्धारित किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 10 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 10 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 10 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 10 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 10 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 10 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 10 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 10 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 10 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 10 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 11 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 11 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 11 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 11 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 11 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 11 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 11 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 11 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!