एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या: युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
जिले के अमोदा गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई।
पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय प्रेम सिंह गोंड ने घर में मौजूद परिवार के लोगों पर डंडे से हमला कर दिया।
हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू
वारदात में उसकी नानी, नाना, मां और मामा की बेटी की मौत हो गई। घटना में आरोपी के मामा और उनकी दूसरी बेटी घायल हैं, जिनका शहडोल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुछ समय से नाना-नानी के घर रह रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, प्रेम सिंह गोंड पिछले कुछ समय से अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर रह रहा था।
बताया गया है कि शुक्रवार रात उसने गांव के मंदिर के पुजारी के साथ भी मारपीट की थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था।
गांव में तनाव का माहौल
पुलिस के मुताबिक, किसी और को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए थे। रात की इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल था।
रस्सी खुलने के बाद घर में हमला
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच आरोपी की मां अनूपिया बाई ने उसके हाथ-पैर में बंधी रस्सियां खोल दी थीं।
इसके बाद प्रेम सिंह ने कथित तौर पर पास रखे डंडे से घर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
हमले में उसकी 70 वर्षीय नानी भन्नी बाई गोंड, 75 वर्षीय नाना संपत सिंह गोंड और 50 वर्षीय मां अनूपिया बाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने मामा और उनकी दो बेटियों पर भी हमला किया।
तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इलाज के दौरान मोनिका ने दम तोड़ा
घायल मामा और उनकी दोनों बेटियों को शहडोल अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान मोनिका की मौत हो गई। वहीं उसके पिता और दूसरी बेटी का इलाज जारी है।
इस तरह पुलिस के अनुसार, वारदात में अब तक परिवार के चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग घायल हैं।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अमोदा गांव पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।
फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
मंदिर में विवाद से लेकर हत्या तक की जांच
पुलिस अब शुक्रवार रात मंदिर के पुजारी के साथ हुई मारपीट से लेकर शनिवार सुबह परिवार पर हुए हमले तक की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।
जांच का एक अहम हिस्सा यह पता लगाना है कि आरोपी ने परिवार के सदस्यों पर हमला किन परिस्थितियों में किया और वारदात के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।
फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद अमोदा गांव में शोक और तनाव का माहौल है। सकेगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!