शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली: बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों मदनलाल- छगनलाल ज्वेलर्स परिवार के रियल एस्टेट कारोबारी संदीप उर्फ बंटी नागर ने आत्महत्या कर ली थी। नागर के सुसाइड नोट न छोड़ने के चलते खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
हालांकि इसी का पता लगाने का प्रयास पलासिया पुलिस कर रही है, लेकिन जांच एजेंसी पलासिया पुलिस की भूमिका शंका के दायरे में आ रही है। पुलिस का ध्यान निष्पक्ष जांच से ज्यादा रसूखदारों को परेशान करने में है।
चूंकि सुसाइड नोट न होने से मौत का कारण सामने नहीं आया है, इसलिए पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। इसके लिए बंटी नागर और उनके प्रोजेक्टों से जुडें बिल्डरों और कॉलोनाइजरों को पूछताछ के नाम पर परेशान करने की बात सामने आ रही है।
कहना गलत नहीं होगा कि बंटी नागर पलासिया पुलिस के लिए अंधे के हाथ बटेर लगने वाली कहावत को चरितार्थ करने वाला केस बन गया है। उल्लेखनीय है कि गत रविवार द पार्क बिल्डिंग के चौथे माले पर स्थित अपने 404 नंबर के ऑफिस में रियल स्टेट कारोबारी बंटी उर्फ संदीप नागर ने खुदकुशी कर ली थी।
पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। आत्महत्या के कारणों की तलाश के लिए पलासिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पुलिस बंटी नागर के कारोबारी नेटवर्क, प्रोजेक्ट्स, पार्टनरशिप और आर्थिक लेनदेन की परतें खंगालना शुरू कर चुकी है।
बंटी के भाई राजेश, पत्नी अर्पणा, बेटे ऋषित के विस्तृत बयान नहीं हुए हैं। बंटी की कंपनी संस्कृति डेवलपर्स से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा अधूरे प्रोजेक्टों की जानकारी नहीं मिलने से पलासिया पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। बंटी नागर शहर के कई बड़े और नामी बिल्डरों और कॉलोनाइजरों से जुड़ा था और ये लोग ही जांच की मुख्य बिंदु के रूप में हैं।
पलासिया पुलिस इन लोगों को बार-बार फोन लगाकर परेशान कर रही है। इन सफेदपोश लोगों पर नोटिस देकर पूछताछ के लिए थाने आने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में एक बड़े अफसर को पूरे केस की मॉनीटरिंग करने की जरूरत है।
प्रोजेक्टों में निवेशक-लैंड सेलर और ब्याजखोर जांच के घेरे में
बंटी नागर की आत्महत्या की जांच अब उनके कारोबार और आखिरी फोन कॉल तक पहुंच गई है। पलासिया पुलिस को पता चला है कि घटना वाले दिन बंटी ने सुबह से दोपहर तक करीब 12 से 15 लोगों से फोन पर बात की थी।
पुलिस इन नंबरों की छह माह की कॉल डिटेल खंगालकर यह पता लगा रही है कि इन लोगों से बंटी की लगातार कितनी बातचीत होती थी और घटना से पहले किसी कॉल में विवाद या तनाव के संकेत थे या नहीं। बंटी के तीन कर्मचारियों और ड्राइवर के बयान लिए जा चुके हैं।
परिवार के विस्तृत बयान और घर की सर्चिंग भी होना बाकी है। पुलिस ने बंटी के सात प्रमुख प्रोजेक्टों संस्कृति शुभ आंगन, संस्कृति एन्क्लेव, संस्कृति रॉयल प्लाम, संस्कृति एन्क्लेव एक्सटेंशन, संस्कृति रॉयल सिटी, रॉयल सिटी फेस-2 और रॉयल सिटी सेक्टर-ए—से जुड़े निवेशकों, पार्टनरों और लैंड सेलरों की जानकारी जुटाई है।
जांच में यह भी सामने आया है कि मौत से एक-दो दिन पहले करीब सवा करोड़ रुपए खातों से ट्रांसफर कर किसान और कुछ पार्टियों को भुगतान किया गया था। पुलिस अब इन लोगों से भी पूछताछ करेगी।
साथ ही बाजार से मोटे ब्याज पर रकम उठाने और प्रोजेक्टों में अटके पैसों के एंगल की भी जांच हो रही है। मोबाइल अब तक अनलॉक नहीं हुआ है। ऐसे में छह माह की सीडीआर और बैंक ट्रांजेक्शन पुलिस के लिए बंटी की मौत से पहले की परिस्थितियों को समझने की अहम कड़ी बन गए हैं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:इतने लाख की इतनी बाइक बरामद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:इतने लाख की इतनी बाइक बरामद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!