सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं: करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

आशीष यादव 70009-81110, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीथमपुर के संजय जलाशय क्षेत्र में वन घास बीड़ भूमि पर सड़क बनने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है सड़क बनने के बाद करीब तीन महीने तक वन विभाग के मैदानी अमले को जानकारी नहीं लगी।
शिकायत पर विभाग सक्रिय हुआ और जेसीबी से सड़क उखाड़कर जमीन खाली कराई, हालांकि, निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत एक जिम्मेदार नागरिक ने डीएफओ धार विजयनंथम टीआर से की। वन विभाग की टीम पहुंची और जेसीबी से सड़क हटाई।
तीन महीने तक कैसे चलता रहा काम?... सड़क निर्माण कुछ घंटों में पूरा होने वाला काम नहीं है। जमीन तैयार करने से रास्ता बनाने तक मशीनें और मजदूर लगाए जाते हैं।
इसके बावजूद संबंधित रेंजर सचिन सहदे, डिप्टी रेंजर संतोष उपाध्याय और बीट गार्ड को जानकारी नहीं होना सवाल खड़े करता है। सवाल है शिकायतकर्ता सामने नहीं आता तो सड़क और कितने समय तक बनी रहती?
सड़क के साथ पाइपलाइन डालने का भी आरोप... शिकायतकर्ता ने सड़क के साथ पानी की पाइपलाइन डालने का भी आरोप लगाया था। रेंजर सचिन सहदे के अनुसार संबंधित व्यक्ति को शासकीय घास बीड़ भूमि से बेदखल कर समझाइश दी गई है। सड़क होटल संचालक ने बनाई थी। पीओआर जारी नहीं किया जाता।
कॉलोनी के लिए रास्ता बनाने की चर्चा... स्थानीय स्तर पर चर्चा है वन विभाग की जमीन के समीप होटल संचालक की जमीन है जिस पर भविष्य में कॉलोनी विकसित करने की तैयारी है और इसी वजह से वन भूमि से रास्ता तैयार किया गया।
हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है सड़क हटाने के बाद भी तार फेंसिंग नहीं हटाई गई। उन्होंने डीएफओ से स्वयं निरीक्षण की मांग की है। आरोप है क्षेत्रीय अधिकारी कथित रूप से डीएफओ की छवि खराब करने वाला खेल कर रहे हैं।
एसडीओ का विरोधाभासी बयान... एसडीओ सुरेश बरोले ने पहले जानकारी होने से इनकार किया। बाद में कहा डिप्टी रेंजर उपाध्याय ने बताया था लोगों ने निकलने के लिए रास्ता बनाया था। सड़क को तोड़ दिया गया है। बयानों में यह विरोधाभास भी सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!