खबर
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अक्टूबर 2026, 3:49 pm
शेयर करें:
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंच गए हैं। आज भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर एमपी पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे।

₹255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। इससे पहले केंद्र-राज्य के पुलिस अफसरों के साथ दो घंटे बैठक करेंगे। भौंरी में IISER-अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ उज्जैन में ₹255 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित करेगा। अमित शाह इसका वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। प्लांट की शुरुआत 3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रसंस्करण क्षमता से होगी, जिसे बढ़ाकर 5 लाख लीटर किया जा सकेगा।

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार ₹170 करोड़ देगी, जबकि ₹85 करोड़ दुग्ध संघ ऋण से जुटाएगा। इसे करीब दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

दूध से घी-दही तक, एक ही प्लांट में... प्रस्तावित डेयरी प्लांट में दूध से कई मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार होंगे। यहां रोज 1.50 लाख लीटर पैक्ड मिल्क, 25 हजार लीटर दही और 10 हजार लीटर लस्सी-छाछ का उत्पादन किया जा सकेगा।

इसके अलावा 10 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का घी प्लांट भी होगा। प्लांट से दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और मार्केटिंग की पूरी शृंखला मजबूत करने की योजना है। क्षमता बढ़ाने के लिए भी प्लांट में विस्तार की व्यवस्था रखी जाएगी।

पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के रखरखाव के लिए जुलाई-अगस्त 2026 की ₹101 करोड़ से अधिक अनुदान राशि डीबीटी के जरिए खातों में भेजी जाएगी।

सरकार गोशालाओं में दर्ज हर गोवंश के लिए ₹40 प्रतिदिन की दर से सहायता देती है। राशि सीधे गोशाला संचालकों के खातों में पहुंचाई जाएगी। सम्मेलन में इस सहायता से जुड़ी प्रक्रिया और राशि का वितरण किया जाएगा।

संबंधित समाचार

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

less than a minute ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

6 minutes ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

12 minutes ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

20 minutes ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

24 minutes ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

27 minutes ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

32 minutes ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

34 minutes ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 1 hour ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 1 hour ago
20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा
Top News

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल:तेज बदबू से मची अफरा-तफरी; लोगों ने आंखों में जलन और चक्कर की शिकायत की, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

about 1 hour ago
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड
Top News

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

about 1 hour ago
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
Top News

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब
Top News

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

about 2 hours ago
कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए
Top News

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

about 2 hours ago
केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली
Top News

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

about 2 hours ago
ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा
Top News

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत
Top News

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

about 2 hours ago
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े
Top News

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!