सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट: 70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के कानिपुरा स्थित तिरुपति धाम कॉलोनी में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर से हुए हादसे में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
बताया जा रहा है कि कमरे में गैस लीक होने के बाद वहां गैस जमा हो गई थी।
युवक 70 प्रतिशत झुलसा
इसी दौरान युवक ने सिगरेट जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई, जिससे आग भड़क गई और तेज धमाका हो गया। हादसे में युवक करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया।
कमरे की दीवार भी गिरी
गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया है।
धमाका इतना तेज था कि कमरे की एक तरफ की दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई।
कमरे में जमा थी गैस, माचिस जलाते ही भड़की आग
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कमरे में रातभर एलपीजी गैस सिलेंडर से रिसाव होने की आशंका है। इससे कमरे के अंदर गैस जमा हो गई थी।
सुबह संदीप ने जैसे ही सिगरेट जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई, कमरे में मौजूद गैस ने आग पकड़ ली।
इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और संदीप आग की चपेट में आ गया।
बाथरूम में था साथी, इसलिए बची जान
संदीप के साथ उसी कमरे में देवीलाल भी रहता था। हादसे के समय देवीलाल बाथरूम में था। इसी वजह से वह सीधे आग और धमाके की चपेट में आने से बच गया।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घबरा गए। आवाज इतनी तेज थी कि लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल संदीप को बाहर निकालने में मदद की।
20 दिन पहले ही राजस्थान से आया था उज्जैन
संदीप मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह करीब 20 दिन पहले उज्जैन आया था और तिरुपति धाम कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा था। वह शहर की शिप्रा गैस एजेंसी में सिलेंडर डिलीवरी और फिटिंग से जुड़ा काम करता था।
जिला अस्पताल से इंदौर रेफर
धमाके के बाद स्थानीय लोगों और परिचितों की मदद से संदीप को उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 70 प्रतिशत झुलसा है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:इतने लाख की इतनी बाइक बरामद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:इतने लाख की इतनी बाइक बरामद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!