दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार: इतने लाख की इतनी बाइक बरामद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही से 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 7.5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया था।
शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषिकेश डावर पिता श्रीराम डावर, निवासी नंदगांव, मानपुर के रूप में हुई है।
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था आरोपी
थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे के अनुसार प्रधान आरक्षक राकेश कटारिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-1 क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने की कोशिश कर रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान ऋषिकेश डावर के रूप में हुई।
पूछताछ में कई वाहन चोरी करने की बात
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने पिछले 7 से 8 महीनों में सेक्टर-1 और आसपास के क्षेत्रों से कई दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से 10 दोपहिया वाहन बरामद किए। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7.5 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस खंगाल रही चोरी के मामलों का रिकॉर्ड
पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में दर्ज शिकायतों और प्रकरणों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने ये वाहन किन स्थानों से चोरी किए और उन्हें किसे बेचने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस आरोपी से उसके साथियों और वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!