नीलोफर हत्याकांड: एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
नीलोफर हत्याकांड मामले में एक महीने से अधिक समय से फरार चल रहे उसके पति नईम खान फतेह को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और अलग-अलग शहरों में पहचान छिपाकर रह रहा था।
पांच राज्यों में बदले ठिकाने
पुलिस का दावा है कि नईम ने फरारी के दौरान मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में ठिकाने बदले। उसकी तलाश में पुलिस टीमों ने करीब 10 हजार किलोमीटर का सफर तय किया।
ढाबे से लेकर ई-रिक्शा तक चलाए
पुलिस के अनुसार, नईम ने पकड़े जाने से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था।
फरारी के दौरान वह अलग-अलग जगहों पर ढाबे में काम करने, ई-रिक्शा चलाने, पान की दुकान पर काम करने और गैस टंकी बांटने जैसे काम करता रहा।
पुलिस को उसके पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में होने की लगातार सूचनाएं मिलती रही। टीमों ने इन राज्यों में पहुंचकर उसके संभावित ठिकानों पर निगरानी और तलाश जारी रखी।
यह है नीलोफर की मौत का मामला
मामला 15 अगस्त का है। पुलिस के अनुसार, खरगोन निवासी नीलोफर की एसिड पीने के बाद मौत हो गई थी। उसके पति ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव को दफना दिया था।
मायके पक्ष ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने और मामले की जांच की मांग की।
इसके बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया और डॉक्टरों की विशेष टीम से पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नीलोफर के साथ मारपीट और प्रताड़ना किए जाने तथा चोटों के कारण उसकी मौत होने की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने साक्ष्य छिपाने से जुड़े तथ्य सामने आने का भी दावा किया है। इसके बाद कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 395/2026 दर्ज कर नईम के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 238(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया।
मोबाइल बंद कर लगातार बदलता रहा ठिकाना
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। पुलिस को आशंका थी कि नईम देश से बाहर जाने की कोशिश भी कर सकता है।
इसके बाद उसका लुकआउट नोटिस जारी कराया गया। पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया और साइबर सेल को तकनीकी निगरानी में लगाया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल फोन बंद रखकर लगातार स्थान बदल रहा था। टीमों ने तकनीकी जानकारी के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी उसके बारे में जानकारी जुटाई।
पांच दिन की निगरानी के बाद जयपुर में मिला सुराग
पुलिस को करीब पांच दिनों तक लगातार प्रयास के बाद नईम के जयपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम जयपुर पहुंची और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान नीलोफर की मौत से जुड़े घटनाक्रम और कथित रूप से साक्ष्य छिपाने के आरोपों को लेकर पूछताछ की जाएगी।
आरोपी पर पहले से छह मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक, नईम के खिलाफ खरगोन और गोगावां थानों में पहले से छह प्रकरण दर्ज हैं। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, तोड़फोड़, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के मामले शामिल बताए गए हैं।
गिरफ्तारी में रही इनकी भूमिका
पुलिस के अनुसार कार्रवाई कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई और जैतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
टीम में उनि. दीवानसिंह नारगवे, प्रधान आरक्षक श्याम पंवार, प्रधान आरक्षक संतोष शुक्ला, आरक्षक मुकेश मंडलोई तथा साइबर सेल प्रभारी उनि. दीपक तलवारे, आरक्षक सचिन चौधरी और पासपोर्ट शाखा के प्रधान आरक्षक सुरेश शामिल रहे।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:इतने लाख की इतनी बाइक बरामद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:इतने लाख की इतनी बाइक बरामद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!