नगर निगम का घोटाला: आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन
KHULASA FIRST
संवाददाता

वार्ड की सूची पर फूटा गुस्सा, कांग्रेस नेता ने आयुक्त से की ओएस व दरोगाओं की शिकायत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम के जोन-9 के वार्ड 44 में कर्मचारियों की पदस्थापना और उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में नगर निगम ने वार्ड 44 के लिए 25 कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई है।
स्वास्थ्य विभाग की सुबह की शिफ्ट में ही करीब 50 कर्मचारी कार्यरत हैं। कांग्रेस नेता आशीष पिंटू मिश्रा ने निगम आयुक्त को शिकायत देकर जोन अधिकारियों और दरोगाओं की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
आरटीआई सूची से स्वास्थ्य और उद्यान विभाग गायब- आरटीआई के तहत वार्ड 44 में स्थायी, अस्थायी मस्टर और आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रमाणित सूची मांगी गई थी। इसके जवाब में डॉ. भीमराव आंबेडकर जोन 09 की ओर से 25 कर्मचारियों की जानकारी दी गई। सूची में स्वास्थ्य व उद्यान विभाग का एक भी कर्मचारी शामिल नहीं है।
सूची में जलप्रदाय, ड्रेनेज, एनआरवाय, जनकार्य और वार्ड कार्यालय से जुड़े कर्मचारी दर्ज हैं। स्वास्थ्य विभाग में सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में आरटीआई सूची में प्रमुख विभागों के कर्मचारियों का नहीं होना जांच का विषय है।
25 कर्मचारियों के नाम- अमृतलाल आरिकलाल कुशवाहा बेलदार, जलप्रदाय विभाग, किशन बाबूलाल विनियमित, जलयंत्रालय विभाग, महेंद्र सीताराम यादव विनियमित, वाटर सप्लाई, मनोज मोतीलाल मालवीय विनियमित, जलयंत्रालय, महेश देवलिया मस्टर श्रमिक, वाटर सप्लाई, मनीष श्रीवास मस्टर श्रमिक, वाटर सप्लाई, राजेश चंदर बैरवा विनियमित, प्लंबर, जलप्रदाय विभाग, विजय निर्भयसिंह पटेल विनियमित, टैंकर पानी सप्लाई, विजय रामनरेश अखंड विनियमित, विवेकानंद वैष्णव विनियमित, वार्ड कार्यालय, अनिल रमेशचंद्र नरवले विनियमित, ड्रेनेज दरोगा, जलयंत्रालय, शेखर गोवर्धन बारेसा विनियमित, ड्रेनेज कर्मचारी, जलयंत्रालय, राकेश प्रेमचंद तेजी विनियमित, ड्रेनेज कर्मचारी, जलयंत्रालय, सत्यनारायण लक्ष्मण बारेसा विनियमित, ड्रेनेज कर्मचारी, जलयंत्रालय, राजू नत्थू टांक विनियमित, ड्रेनेज कर्मचारी, जलयंत्रालय, दीपक मांगीलाल गौसर विनियमित, ड्रेनेज कर्मचारी, जलयंत्रालय, जितेंद्र शंकरलाल झांझोट विनियमित, ड्रेनेज कर्मचारी, जलयंत्रालय, सुनील आदिवाल मस्टर, ड्रेनेज कर्मचारी, जलयंत्रालय, राकेश जयंतराव घुणे विनियमित, एनआरवाय से संबंधित कार्य, संतोष किशोर भालसे विनियमित, एनआरवाय से संबंधित कार्य, कमल रमेश भाटी मस्टर, एनआरवाय से संबंधित कार्य, महिपाल सिंह राजपूत मस्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर, एनआरवाय विभाग, सरिता रविंद्र चौहान मस्टर, एनआरवाय से संबंधित कार्य, जितेंद्र गुलाबसिंह परमार मस्टर, जनकार्य से संबंधित कार्य और गोविन्द हनुमानप्रसाद शर्मा मस्टर, ड्रेनेज विभाग में दर्ज हैं।
घर बैठे वेतन का आरोप, रिकॉर्ड जांचने की मांग
आशीष पिंटू मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी लंबे समय से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं होते और उन्हें घर बैठे वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने मस्टर रोल, दैनिक उपस्थिति रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट, वेतन बिल और कर्मचारियों की वास्तविक तैनाती का मिलान कराने की मांग की है।
ओएस और दरोगाओं की भूमिका पर भी सवाल
शिकायत में जोन-9 के ओएस भगवान व्यास, ओएस चंद्रशेखर व्यास, ड्रेनेज दरोगा अनिल नरवले, उद्यान दरोगा शशि, जनकार्य के अमजद खान और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े संबंधित दरोगाओं की भूमिका की जांच की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि कर्मचारियों की उपस्थिति और ड्यूटी से संबंधित रिकॉर्ड तैयार करने में इन अधिकारियों और दरोगाओं की भूमिका की जांच जरूरी है।
उन्होंने मांग की है कि यदि जांच में अनियमितताएं सामने आती हैं तो कर्मचारियों के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों और दरोगाओं पर भी कार्रवाई की जाए। अब पूरे मामले में नगर निगम प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आरटीआई में उपलब्ध कराई गई सूची और वार्ड में वास्तविक रूप से कार्यरत कर्मचारियों की संख्या में अंतर क्यों है तथा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:इतने लाख की इतनी बाइक बरामद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:इतने लाख की इतनी बाइक बरामद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!