पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पटेल नगर बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत के बाद भी शहर के कुएं-बावड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कालानी नगर चौराहे पर मौसा जलेबी सेंटर के पास स्थित एक कुएं के ऊपर टीन की चादर और जाली लगाकर निर्माण किए जाने का मामले का खुलासा हुआ है। अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने इसे लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
पटेल नगर हादसे के बाद मामला उच्च न्यायालय पहुंचा था। न्यायालय ने कुएं, बावड़ी और जलाशयों से अतिक्रमण हटाने तथा ऐतिहासिक जलस्रोतों के संरक्षण के निर्देश दिए थे।
द्विवेदी के अनुसार इन निर्देशों के पालन को लेकर तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के खिलाफ अवमानना याचिका भी दायर की गई है, जो लंबित है।
द्विवेदी ने बताया कि कालानी नगर के कुएं के ऊपर टीन शेड और जाली लगाई गई है तथा वहां मंदिर निर्माण की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कुएं के पास पहले से मंदिर होने के बावजूद उसके ऊपर निर्माण किसकी अनुमति से किया जा रहा है। बताया गया है कि रविवार रात यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और भोग-भंडारा, भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक गतिविधियां होती हैं।
आसपास के रहवासी और दुकानदार कुएं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि समीप स्थित मंदिर को व्यवस्थित किया जाए, लेकिन कुएं को किसी भी तरह के निर्माण से सुरक्षित रखा जाए।
द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल कुएं का निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को लेकर न्यायालय की शरण ली जाएगी।
संबंधित समाचार

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा

देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल:तेज बदबू से मची अफरा-तफरी; लोगों ने आंखों में जलन और चक्कर की शिकायत की, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!