नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

वाल्मीकि सेना ने निगम मुख्यालय के घेराव की दी चेतावनी
सीएसआई और दरोगा समेत4 कर्मचारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में स्वच्छता के नाम पर वाहवाही बटोरने वाले इंदौर नगर निगम के भीतर चल रहे अवैध वसूली और मानसिक प्रताड़ना के खेल ने एक कर्मचारी की जान जोखिम में डाल दी है।
नगर निगम जोन 21 में कचरा उठाने वाली गाड़ी पर पदस्थ चालक धर्मेंद्र धारू ने अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रताड़ना तथा अवैध वसूली के दबाव से तंग आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया।
अचेत अवस्था में चालक को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जहर खाने से ठीक पहले चालक धर्मेंद्र धारू का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने निगम में जारी भ्रष्टाचार और आरोपी अधिकारियों की प्रताड़ना का सिलसिलेवार खुलासा किया है ओर मौत होने पर जिम्मेदार तक बता दिया है।
पीड़ित चालक के परिजन और प्रत्यक्षदर्शी साथियों के अनुसार, जोन 21 में पदस्थ मुख्य स्वच्छता निरीक्षक भंवर घावरी, स्वच्छता निरीक्षक (दरोगा) योगेश मिथोरा, कर्मचारी बंटी राधेश्याम और दुर्गेश स्पिकर मिलकर पूरे इलाके में भ्रष्टाचार का सिंडिकेट चला रहे हैं।
ये आरोपी शहर के ढाबों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा उठाने के बदले में तीन-तीन हजार रुपए की अवैध वसूली करते थे। इस पूरी गैरकानूनी वसूली को अंजाम देने के लिए चालक धर्मेंद्र धारू पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
जब चालक ने इस अवैध काम का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसे सबक सिखाने के लिए काम पर आने से रोक दिया। पिछले दो-तीन दिनों से उसे ड्यूटी पर नहीं चढ़ने दिया जा रहा था।
इसके साथ ही उसे नौकरी से बर्खास्त करवाने की लगातार धमकियां देकर आर्थिक और मानसिक यंत्रणा दी जा रही थी। हर तरफ से रास्ते बंद देखकर और रोज-रोज की प्रताड़ना से टूटकर चालक ने अंततः यह आत्मघाती कदम उठाया।
साक्ष्यों के साथ दी जानकारी... घटना की खबर फैलते ही वाल्मीकि सेना मार्शल कौम का प्रतिनिधिमंडल एमवाय अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के इंजीनियर संतोष कल्याणे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश धोलपुरे, संगठन मंत्री नीलेश गोसर, कोर कमेटी सदस्य राजेश मेवाती, जिला अध्यक्ष अखिलेश मेवाती और संभाग प्रभारी प्रशांत वैद्य शामिल रहे।
अस्पताल में भर्ती चालक की स्थिति का जायजा लेने के बाद वाल्मीकि सेना के पदाधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी और आईएएस अधिकारी प्रखर सिंह से फोन पर चर्चा की।
संगठन के नेताओं ने अपर आयुक्त प्रखर सिंह को जोन 21 में चल रहे अवैध वसूली के पूरे तंत्र की जानकारी दी और साक्ष्यों के साथ पूरे मामले से अवगत कराया।
आपराधिक प्रकरण दर्ज हो
वाल्मीकि सेना ने निगम प्रशासन के सामने स्पष्ट मांग रखी है कि अवैध वसूली कराने और कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मुख्य स्वच्छता निरीक्षक भंवर घावरी, दरोगा योगेश मिथोरा, बंटी राधेश्याम और दुर्गेश स्पिकर को बिना किसी विलंब के तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ पुलिस में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषी कर्मचारियों पर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वाल्मीकि सेना नगर निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर उग्र धरना-प्रदर्शन करेगी।
संगठन ने साफ कर दिया है कि इस दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति और आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
वह कचरा गाड़ी का ड्राइवर था और उसे किसी बात का मानसिक तनाव हो रहा होगा, जिसके चलते उसने सीएसआईसी और अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले में 3000 रुपए की अवैध वसूली और प्रताड़ना के आरोपों की जांच कराई जा रही है।
आज ही इस मामले की जांच रिपोर्ट मंगवाकर निष्पक्ष समीक्षा की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित प्रशासनिक और कानूनी एक्शन लिया जाएगा। - प्रखर सिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!