गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा: 250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी जयंती के अवसर पर ऑस्कर प्री प्राइमरी स्कूल ने बच्चों में देशभक्ति, रचनात्मकता और आधुनिक परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अनूठी पहल की।
स्कूल के एचआईजी और पिपलियाना कैंपस के 250 से अधिक बच्चों को दांडी यात्रा के स्वरूप में मालवीय नगर से एमआर-10 आईएसबीटी तक मेट्रो की यात्रा कराई गई।
इस दौरान बच्चों ने मेट्रो की कार्यप्रणाली और आधुनिक परिवहन को करीब से समझा। अधिकांश बच्चों के लिए यह मेट्रो में पहली यात्रा रही। बच्चों ने सफर के दौरान ‘वंदे मातरम्’ सहित देशभक्ति गीत भी गाए। कार्यक्रम का आकर्षण बालक शिवांश सिंह रहे, जो महात्मा गांधी की वेशभूषा में शामिल हुए।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ऑस्कर डे केयर में बच्चों को सुबह 9 से शाम 8 बजे तक मोबाइल और स्क्रीन से दूर रखकर रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाता है। मेट्रो यात्रा का उद्देश्य भी बच्चों को स्क्रीन से दूर वास्तविक दुनिया का अनुभव कराना रहा।
आयोजन विद्यालय की वरिष्ठ डायरेक्टर राखी झामड, रिया झामड एवं प्रिंसिपल दिव्या गाला के मार्गदर्शन में हुआ। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों को शैक्षिक, रचनात्मक और देशभक्ति से जुड़े अनुभव देने के लिए भविष्य में भी ऐसे भ्रमण आयोजित किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!