किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया: सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की सियासत में बयानबाजी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। भाजपा के इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा तंज कसा है।
उन्होंने पटवारी की तुलना फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत से करते हुए उन्हें ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत’ बताया।
यह टिप्पणी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से उज्जैन में अपने पैतृक मकान पर विकास कार्य के लिए कुदाली चलाए जाने की पटवारी द्वारा की गई नकल के संदर्भ में सामने आई है।
सीएम के कुदाली चलाने की नकल पर निशाना
दरअसल, उज्जैन में विकास कार्य से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान पर खुद कुदाली चलाई थी।
इसके बाद एक कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने मंच से इसी अंदाज की नकल करते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था।
शनिवार को इंदौर में इसी मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर सुमित मिश्रा ने कहा कि अपने पुराने घर से जुड़ी भावनाओं के साथ विकास कार्य करना एक भावनात्मक विषय है। उनके मुताबिक, ऐसे कदम की नकल करने के लिए उसके पीछे की भावना को समझना जरूरी है।
‘विकास के पीछे के भाव को समझना चाहिए’
सुमित मिश्रा ने कहा कि जिस घर में व्यक्ति का बचपन बीता हो, उससे माता-पिता की यादें और परिवार के सुख-दुख जुड़े होते हैं। ऐसे घर पर विकास के लिए खुद कुदाली चलाना उनके अनुसार भावनाओं से जुड़ा विषय है।
मिश्रा ने कहा कि यदि जीतू पटवारी इस घटना की नकल कर रहे हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री के उस कदम के पीछे की भावना को समझना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास के लिए स्वयं आगे आने का जज्बा जरूरी है।
पटवारी को कांग्रेस में गंभीरता से नहीं लिया जाता
इसी दौरान मिश्रा ने पटवारी पर व्यक्तिगत तंज करते हुए उनकी तुलना राखी सावंत से की। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी को कांग्रेस में गंभीरता से नहीं लिया जाता और इसी वजह से वे लगातार ऐसी बयानबाजी या हरकतें करते हैं, जिनसे चर्चा बनी रहे।
मिश्रा ने कहा कि जिस तरह राखी सावंत अपने बयानों और गतिविधियों से चर्चा में रहती हैं, उसी तरह जीतू पटवारी भी सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं।
उन्होंने इसी आधार पर उन्हें ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत’ कहा। उनकी यह टिप्पणी अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।
‘सीएम की नकल करने के लिए दस जन्म लेने होंगे’
भाजपा नगर अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नकल करना आसान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पटवारी को मुख्यमंत्री की नकल करने के लिए ‘दस जन्म लेने होंगे’।
मिश्रा ने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी रुचि का उल्लेख करते हुए उनकी प्रशंसा भी की।
पटवारी पर पार्टी नेतृत्व को लेकर भी तंज
मिश्रा ने जीतू पटवारी की राजनीतिक भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी अपनी ही पार्टी को चुनावी लाभ नहीं दिला पा रहे हैं और कई मौकों पर पार्टी के बजाय खुद पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पटवारी कई बार ‘अपनी पार्टी को ही तेल लेने भेज देते हैं’। साथ ही उन्होंने पटवारी को अपनी पार्टी और संगठन पर भरोसा करने की नसीहत दी।
भाजपा-कांग्रेस के बीच बयानबाजी का नया दौर
जीतू पटवारी और भाजपा नेताओं के बीच इससे पहले भी कई मुद्दों पर बयानबाजी होती रही है। सितंबर में राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को लेकर भी भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और कांग्रेस नेताओं के बीच पत्रों के जरिए राजनीतिक तकरार सामने आई थी।
सुमित मिश्रा की शनिवार की ताजा टिप्पणी के बाद एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस के बीच जुबानी वार तेज होने के संकेत हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!