मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद: वी वन हॉस्पिटल का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

परिजन का आरोप…इलाज में बड़ी रकम जमा करने के बाद भी मांगी गई अतिरिक्त राशि
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वी वन हॉस्पिटल में बसंतीलाल कारपेंटर की उपचार के दौरान मौत के बाद शव परिजन को सौंपने को लेकर विवाद का खुलासा हुआ है। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर अतिरिक्त राशि की मांग किए जाने का आरोप लगाया। मामला बढ़ने पर परिवार ने अखिल भारतीय बलाई महासंघ से सहायता मांगी।
परिजन के अनुसार, बसंतीलाल कारपेंटर को करीब छह दिन पहले अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। बीती रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार का दावा है कि अस्पताल में 1 लाख 50 हजार रुपये से अधिक जमा किए जा चुके थे, इसके बावजूद शव सौंपने के लिए उनसे अतिरिक्त 1 लाख 50 हजार रुपए मांगे जाने की बात कही गई।
मामले की सूचना अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को दी गई। उन्होंने तत्काल पदाधिकारियों को अस्पताल पहुंचकर परिवार की मदद करने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रशांत चौहान, सचिन कोचले, सुनीता ठाकुर, प्रशांत सावनेर और पप्पू चौहान अस्पताल पहुंचे। पदाधिकारियों ने परिजन से पूरी जानकारी लेने के बाद अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की।
बातचीत के बाद परिजन को सौंपा शव... महासंघ के पदाधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन के बीच हुई बातचीत के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। शव मिलने के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि किसी परिवार के लिए अपने सदस्य को खोने का समय बेहद कठिन होता है। ऐसे समय में यदि परिवार को किसी प्रकार की परेशानी आती है तो महासंघ उनकी सहायता के लिए आगे आएगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!