बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी: केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बैंक खाते की केवायसी बंद होने का डर दिखाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का इंदौर कनेक्शन सामने आया है। खजराना थाना पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी खुद को एसबीआई, एचडीएफसी और अन्य बड़े बैंकों का मैनेजर बताकर लोगों को फोन करता था और फर्जी लिंक या क्यूआर कोड भेजकर उनके बैंक खातों से रकम निकालने की कोशिश करता था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज गुप्ता, पिता अवधेश गुप्ता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नागदा, उज्जैन का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर के स्कीम नंबर-134 में रह रहा था।
मुंबई की साइबर ठगी की जांच में सामने आया इंदौर कनेक्शन
मुंबई में दर्ज साइबर ठगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के इंदौर में होने की जानकारी मिली।इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने खजराना पुलिस से संपर्क किया।
दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और उसके साइबर नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
बैंक मैनेजर बनकर लोगों को करता था फोन
पुलिस की पूछताछ में साइबर ठगी का एक तरीका सामने आया है। आरोपी कथित तौर पर बैंक ग्राहक को फोन कर खुद को बैंक का अधिकारी या मैनेजर बताता था।
इसके बाद वह ग्राहक से कहता था कि उसकी केवायसी पूरी नहीं है और जल्द ही बैंक खाता बंद या निलंबित हो सकता है।
खाता बंद होने के डर से पीड़ित आरोपी के बताए निर्देशों का पालन करने लगता था। इसके बाद सत्यापन के नाम पर उसे एक लिंक या क्यूआर कोड भेजा जाता था।
5 रुपए जमा करने के नाम पर ठगी का तरीका
पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़ित से कहता था कि वह दिए गए लिंक या QR कोड के जरिए 5 रुपए जमा कर अपना बैंक खाता सत्यापित करे या शेष राशि की जांच करे।
जांच एजेंसियों को आशंका है कि इसी प्रक्रिया के जरिए आरोपी पीड़ित के बैंक खाते से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेता था और बाद में खाते से रकम निकालने की कोशिश करता था।
पुलिस इस पूरे तरीके की तकनीकी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि किस तरह के लिंक, क्यूआर कोड और तकनीकी साधनों का इस्तेमाल किया जाता था।
खुद ठगी के साथ दूसरे ठगों को भी देता था तकनीकी मदद
जांच में महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को फर्जी और स्पूफिंग ऐप तैयार करने की तकनीकी जानकारी थी। इन ऐप्स का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी के लिए किया जाता था।
आरोपी पर यह भी आरोप है कि वह ऐसे ऐप दूसरे साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था। यानी जांच में उसके खिलाफ केवल खुद ठगी करने के आरोप ही नहीं, बल्कि दूसरे साइबर अपराधियों को तकनीकी साधन उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है।
मोबाइल और बैंक खातों की जांच जारी
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसके बैंक खातों, लेन-देन और अन्य वित्तीय गतिविधियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के संपर्क में कितने लोग थे, उसके बनाए ऐप का इस्तेमाल कितने साइबर अपराधियों ने किया और अब तक कितने लोगों को निशाना बनाया गया।
मुंबई में दर्ज साइबर ठगी के मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!