देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा: पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जावरा के एक होटल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला होटल के कमरे में अपने पति और एक अन्य महिला के साथ मौजूद होने पर आपत्ति जताती और हंगामा करती नजर आती है।
धोखा देने का आरोप लगाया
मामले में महिला ने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
पति का पीछा कर होटल पहुंची महिला
बताया जा रहा है कि महिला को अपने पति पर शक था। इसके बाद उसने उसका पीछा किया और जावरा स्थित एक होटल तक पहुंच गई। महिला के मुताबिक, होटल के कमरे में उसका पति एक अन्य महिला के साथ मौजूद था।
मौके पर विवाद बढ़ने के बाद महिला ने डायल-112 पर सूचना दी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह अपने पति से नाराजगी जताती दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला पति को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही है।
लव मैरिज के बाद धोखे का आरोप
महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी और विजय दगदी आचार्य की लव मैरिज हुई है। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद पति ने दूसरी महिला के साथ संबंध बनाए और होटल में उसके साथ मौजूद था।
महिला की शिकायत के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना, जावरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और होटल में हुई घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
आरोपी के संगठन से जुड़े होने का भी दावा
मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार विजय दगदी आचार्य खुद को केसरिया शक्ति संगठन से जुड़ा बताता है। उसके संगठन के पद और गतिविधियों से संबंधित दावों की भी पुलिस स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!