इंदौर की हरियाली पर फिर वार: 25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

पर्यावरण प्रेमियों ने जताया विरोध, प्रत्यारोपण किए जाने योग्य पेड़ों को भी काटने का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हरियाली बढ़ाने और पुराने पेड़ों को बचाने के प्रयासों के बीच एमओजी लाइंस क्षेत्र में 25 से अधिक हरे-भरे पेड़ों की कटाई ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पर्यावरण प्रेमी मंच के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और नगर निगम से कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की। पर्यावरण प्रेमियों के अनुसार विरोध के दौरान नगर निगम उद्यान विभाग के अधिकारियों ने पेड़ काटने की अनुमति का पत्र दिखाया।
मौके पर काटे गए पेड़ों की लकड़ी निगम के स्टोर में भेजते हुए भी देखा गया। मंच का आरोप है कि इनमें कुछ ऐसे पेड़ भी शामिल थे, जिन्हें स्थानांतरित किया जाना था, लेकिन उन्हें प्रत्यारोपित करने के बजाय ऊपर से काट दिया गया। खास बात यह है कि कथित तौर पर मौके पर कोई विशेषज्ञ भी मौजूद नहीं था।
किसने दी 25 पेड़ काटने की अनुमति?
पर्यावरण प्रेमी मंच का कहना है कि 25 से अधिक पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति किस स्तर पर और किस प्रक्रिया के तहत दी गई, यह स्पष्ट होना चाहिए। इतनी संख्या में पेड़ों की कटाई की अनुमति हाईपॉवर कमेटी के स्तर से संबंधित है।
ऐसे में अनुमति की प्रति, पेड़ों की संख्या, प्रजातिवार विवरण और कटाई के कारणों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। मंच सदस्यों के अनुसार उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर यह भी कहा कि वे स्वयं पेड़ काटना नहीं चाहते, लेकिन ऊपर से मिले आदेशों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है।
पर्यावरण प्रेमियों का सवाल है कि जब शहर में हरियाली बचाने के लिए लगातार अभियान चल रहे हैं, तब इतने पेड़ों को काटने की कार्रवाई रहवासियों को पहले से जानकारी दिए बिना क्यों की गई?
मंच ने यह भी सवाल उठाया कि यदि कुछ पेड़ों को प्रत्यारोपित किया जाना था, तो इसके लिए विशेषज्ञ टीम की मौजूदगी क्यों नहीं थी। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि पेड़ प्रत्यारोपण एक तकनीकी प्रक्रिया है और केवल पेड़ को ऊपर से काट देना प्रत्यारोपण नहीं माना जा सकता।
इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि किन पेड़ों को प्रत्यारोपण योग्य माना गया था और उनके साथ क्या प्रक्रिया अपनाई गई। मंच ने कहा विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन उनकी कीमत शहर की हरियाली खत्म करके नहीं चुकाई जानी चाहिए।
इस अवसर पर एमओजी लाइंस के रहवासी महेश सेंगर, शरद यादव और अमित शिंदे तथा पर्यावरण प्रेमी मंच के अजय लागू, प्रकाश सोनी, चंद्रशेखर गवली, संदीप खानविलकर और महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा

देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल:तेज बदबू से मची अफरा-तफरी; लोगों ने आंखों में जलन और चक्कर की शिकायत की, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!