खबर
Top News

हमने बदल डाला है इतिहास: टी-20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मार्च 2026, 11:53 am
शेयर करें:
हमने बदल डाला है इतिहास

हेमंत उपाध्याय, खुलासा फर्स्ट।
कहते हैं कि इतिहास केवल तारीखों का मोहताज नहीं होता, बल्कि वह उन लम्हों से बनता है जब कोई जुनून हकीकत की शक्ल अख्तियार करता है। रविवार की रात अहमदाबाद के विशाल नरेंद्र मोदी स्टेडियम की केसरिया कुर्सियों पर बैठा हर शख्स और दुनिया के कोने-कोने में टीवी स्क्रीन से चिपका हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी ऐसे ही स्वर्णिम अध्याय का गवाह बन गया।

आत्मविश्वास के साथ अपने खिताब की रक्षा की
टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के महामुकाबले में भारतीय टीम ने जिस आत्मविश्वास के साथ अपने खिताब की रक्षा की उसने क्रिकेट के व्याकरण में एक नई परिभाषा लिख दी । यह जीत इसलिए अनूठी नहीं है कि भारतीय टीम चैंपियन बन गई , बल्कि इसलिए अद्वितीय बन गई, क्योंकि टी- 20 विश्व क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा चैंपियन टीम ने अपने खिताब को बचाने में सफलता हासिल की है। क्रिकेट पंडितों के अनुसार इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर किसी महाकाव्य की तरह रहा, जहाँ नायक हर बाधा को पार करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है और टीम इस दौरान किसी एक नायक के भरोसे नहीं रही, बल्कि हर खिलाड़ी ने समय-समय पर अपना महत्वपूर्ण योगदान इसमें दिया।

इतिहास में दर्ज हुई अनूठी उपलब्धि
वर्ष 2024 में वेस्टइंडीज की धरती पर भारतीय टीम का जो विजय रथ शुरू हुआ था, उसने साबरमती के तट पर अपनी सबसे शानदार और यादगार मंजिल पा ली। भारतीय टीम ने तब दक्षिण अफ्रीका टीम को 7 रनों से परास्त 17 वर्ष के लंबे सूखे को खत्म किया था और दूसरी बार टी-20 विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था। यह तीसरा खिताब भी क्रिकेट इतिहास की अनूठी उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया। खिताब पहली मर्तबा मेजबान टीम के नाम भी लिखा गया।

मानसिक दृढ़ता ही असली हथियार
सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में हमारी युवा ब्रिगेड ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच से ही यह संदेश दे दिया था कि वे इस बार भी केवल भागीदारी करने नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में अपना प्रभुत्व जमाने और फिर ट्रॉफी लेने आए हैं। ग्रुप स्टेज के कठिन मुकाबलों से लेकर सुपर-8 मुकाबलों की तपिश तक, भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया कि आधुनिक क्रिकेट में केवल प्रतिभा काफी नहीं है, बल्कि मानसिक दृढ़ता ही असली हथियार है।  एक न भूलने वाली पराजय को छोड़ दीजिये। यहां कमजोरियां, खराब फार्म, खराब प्रदर्शन, व्यक्तिगत आलोचनाओं के साथ ही अगर-मगर पर काफी बहस-चर्चा हो सकती है, लेकिन जीत के आगे सब व्यर्थ है और यही सफलता का ध्येय वाक्य भी है। 2007 और 2024 के बाद अब हम फिर चैंपियन हैं। और दोनों बाद की खिताब विजेता टीम के कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने आज अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते भी देखा।

आंकड़ों ने भी भारतीय कौशल के आगे घुटने टेक दिए
मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें और मैच दर मैच स्कोर बोर्ड का विश्लेषण करें तो इस बार आंकड़ों ने भी भारतीय कौशल के आगे घुटने टेक दिए हैं। जहाँ एक ओर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने पावरप्ले के ओवरों में विपक्षी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए, वहीं मध्यक्रम में संजू सैमसन ने अपनी परिपक्वता से टीम को कई बार संकट से उबारा। गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह की धार आज भी उतनी ही पैनी नजर आई, जिससे दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज खौफ खाते हैं। उन्होंने आज फिर अपनी 'क्लास' बता दी। बेशक बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।

क्षेत्ररक्षण का तो कहना ही क्या, लाजवाब ईशान किशन
अन्य गेंदबाजों के योगदान का उल्लेख किए बिना बात अधूरी रहेगी और क्षेत्ररक्षण का तो कहना ही क्या। मिस फील्ड और कुछ छूटे हुए कैच को कम से आज तो जाने दीजिये जनाब, ईशान किशन का जादुई क्षेत्ररक्षण, कैचिंग पर कुछ नहीं कहेंगे आप। हमारे रणबांकुरों ने फाइनल मुकाबलों में कई रिकॉर्डों की नई इबारत भी लिखने में कोई कसर बाकी नही रखी।

हर खिलाड़ी ने निभाई अपनी जिम्मेदारी
जब मैच पर एक वरिष्ठ समीक्षक से बात हो रही थी तो उनका क्या कहना था यह भी पढ़ लीजिये- आज यह टीम केवल ग्यारह खिलाड़ियों का समूह नहीं, बल्कि एक ऐसी मशीन की तरह काम कर रही थी जहाँ हर पुर्जा अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझता था।

कभी इसी मैदान पर टूटे थे हमारे दिल
एक लोकप्रिय कहावत है कि "शेर जब दो कदम पीछे खींचता है, तो वह झपट्टा मारने की तैयारी होती है।" 2023 के वनडे विश्व कप की उस धुंधली शाम की याद निश्चित ही टीम इंडिया के जेहन में थी। उसी मैदान पर, जहाँ कभी दिल टूटे थे, आज जीत के जश्न ने मरहम की तरह भी काम किया। यह बात और है कि वह 19 नवंबर 2023 को वन-डे विश्व कप का फाइनल था और इसी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब ऑस्ट्रेलिया ने करोड़ों भारतीयों के दिलों को तोड़कर 6 विकेट से जीत हासिल कर छठी बार वन-डे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

दबाव को किया दरकिनार हमारे लड़ाकों ने
और हां,इस खिताबी जीत ने उस पुरानी धारणा को भी ध्वस्त कर दिया है कि घरेलू मैदान पर दबाव खिलाड़ियों को बिखेर देता है। अहमदाबाद के शोर ने आज खिलाड़ियों की रगों में बिजली की तरह दौड़ते हुए उन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है। यह खिताबी रक्षा भारतीय क्रिकेट के 'स्वर्ण युग' की आधिकारिक घोषणा है। पहली बार लगातार दो टी-20 विश्व कप जीतकर भारत ने यह साबित कर दिया है कि 2024 की जीत कोई इत्तफाक नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति और अटूट परिश्रम का परिणाम थी।

तिरंगा सिर्फ मैदान पर नहीं लहराया
अहमदाबाद के आसमान में आतिशबाजी केवल एक मैच की जीत का जश्न नहीं , बल्कि उस 'अजेय भारत' का स्वागत था जिसने क्रिकेट की दुनिया को फिर अपनी मुट्ठी में कर दिखाया। तिरंगा सिर्फ मैदान पर नहीं लहराया, बल्कि इस राष्ट्रीय गौरव ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिलो-दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

7 minutes ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

8 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

12 minutes ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

18 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

32 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

41 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 20 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 20 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 20 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 20 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!