वीडियो देखिये, शहर के व्यस्त चौराहे पर बारिश के दौरान गिरा पेड़: एकाधिक वाहन आए चपेट में; यातायात पर पड़ा असर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शुक्रवार को भी शहर में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। तेज आंधी और बारिश के कारण शहर के प्रमुख इलाके में विशालकाय पेड़ और उनकी टहनियां धराशायी हो गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। यह गंभीर स्थिति जंजीरवाला चौराहा और न्यू पलासिया इलाके में देखने को मिली, जहां भारी-भरकम पेड़ गिरने से उसके नीचे खड़े कई वाहन मलबे में दब गए।
जंजीरवाला इलाके में मची अफरा-तफरी, वाहन हुए क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर बाद अचानक शुरू हुई तेज आंधी के कारण जंजीरवाला चौराहे के समीप स्थित पुराने और भारी-भरकम पेड़ अचानक सड़क और पार्किंग एरिया पर आ गिरे।
कार और दोपहिया वाहन बुरी तरह पिचक गए
पेड़ इतनी तेजी से गिरे कि वहां खड़े वाहन चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पेड़ की चपेट में आने से उसके नीचे खड़ी कार और दोपहिया वाहन बुरी तरह पिचक गए और मलबे में दब गए। गनीमत यह रही कि पेड़ गिरते समय वाहनों में कोई सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
लगा लंबा जाम, रूट डाइवर्ट
जंजीरवाला चौराहे के आसपास पेड़ गिरने से एमजी रोड, पलासिया और 56 दुकान की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। व्यस्त समय होने के कारण कामकाजी लोग और राहगीर करीब एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला और यातायात को सुचारू करने के लिए वाहनों को अंदरूनी रास्तों से डाइवर्ट किया।
मैदान में उतरी नगर निगम की टीम
घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर नगर निगम (IMC) का अमला, उद्यान विभाग की टीम और रिमूवल गैंग क्रेन व आधुनिक कटर मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे। निगम कर्मियों ने युद्धस्तर पर काम शुरू करते हुए गिरे हुए पेड़ों की टहनियों को काटना और सड़क से हटाना शुरू किया, ताकि बंद पड़े रास्तों को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। नगर निगम और जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान पुराने पेड़ों और जर्जर हो चुके होर्डिंग्स के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!