शिविर में समस्याएं हुई निराकृत स्कूलों में सुविधाएं सुधारने के निर्देश: विधानसभा-1 में अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किया संवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू किए गए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में जन-विश्वास शिविर आयोजित किया गया।
जिंसी हाट-बाजार स्थित जोन कार्यालय परिसर में लगे शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ लंबित आवेदनों और शिकायतों के निराकरण के लिए भी कार्रवाई की गई।
शिविर में कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार और रिंकेश वैश्य सहित पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, महापौर परिषद् सदस्य निरंजनसिंह चौहान, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
स्कूलों में सुविधाओं का जायजा, विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य... जन-विश्वास शिविर के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सुभाष नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। विद्यार्थियों की रुचियों और कॅरियर संबंधी आकांक्षाओं को भी जाना गया।
शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी छात्राओं से चर्चा की, वहीं सुभाष नगर स्कूल में विद्यार्थियों की मांग पर साफ-सफाई, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
उद्यमियों ने बताया- निवेश के लिए बढ़ रहे अवसर
अभियान के तहत आयोजित उद्यमी संवाद में स्थानीय उद्यमियों कल्पेश मेहता, प्रयाग दवे, राजेंद्र मित्तल और प्रतीक मांडलिक ने औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा किए। उद्यमियों ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं और नीतियों से निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो रहा है। नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं।
हर शुक्रवार लगेंगे जन-विश्वास शिविर
शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। अभियान का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सरल और सुलभ बनाना, आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप इंदौर जिले में प्रत्येक शुक्रवार को जन-विश्वास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!