खबर
Top News

वीडियो देखिये, राज्यसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में उफान: कांग्रेस उम्मीदवार का पर्चा निरस्त होने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर; अब चुनाव आयोग पर टिकी नजरें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 11:23 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त कर दिया है। इस निर्णय के बाद राज्य की राजनीति में विवाद की स्थिति बन गई है। कांग्रेस ने फैसले का विरोध किया है, जबकि बीजेपी ने इसे नियमों के अनुरूप बताया है।

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव प्रस्तावित है। दो सीटों पर बीजेपी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। तीसरी सीट पर मुकाबला महेश केवट और मीनाक्षी नटराजन के बीच माना जा रहा था। नामांकन निरस्त होने के बाद महेश केवट का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

स्क्रूटनी के दौरान आपत्ति
9 जून को विधानसभा में नामांकन पत्रों की जांच की गई। दोपहर 2 बजे रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में प्रक्रिया शुरू हुई। पहले बीजेपी के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिन्हें सही पाया गया।

इसके बाद मीनाक्षी नटराजन के नामांकन की जांच के दौरान बीजेपी की ओर से लिखित आपत्ति प्रस्तुत की गई। आपत्ति में कहा गया कि प्रत्याशी ने अपने शपथ पत्र (फॉर्म 26) में तेलंगाना की एक अदालत में दर्ज निजी परिवाद का उल्लेख नहीं किया है।

दो चरणों में सुनवाई
आपत्ति दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया गया। दोपहर में प्रारंभिक बहस के बाद शाम 5:30 बजे दोबारा दोनों पक्षों को बुलाया गया। लगभग आधे घंटे की सुनवाई के बाद शाम 6:30 बजे रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन निरस्त करने का आदेश जारी किया।

निरस्तीकरण का आधार
रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना की अदालत द्वारा 17 सितंबर 2025 को जारी समन का उल्लेख शपथ पत्र में नहीं किया गया। इसे अधूरा एफिडेविट माना गया। आदेश में यह भी उल्लेख है कि समन जारी होने से मामला लंबित माना गया और प्रत्याशी को इसकी जानकारी थी। हैंडबुक के अध्याय 6 के बिंदु 10(xiii) के तहत नामांकन निरस्त किया गया।

फैसले पर उठे सवाल
विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवानदेव इसराणी ने कहा है कि नियमों की व्याख्या को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। उनके अनुसार, नामांकन निरस्त करने से पहले त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि केवल समन जारी होना अयोग्यता का आधार नहीं है, जब तक अदालत दोषसिद्धि न करे।

आगे की कार्रवाई
कांग्रेस इस निर्णय के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत या उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सकती है। एक अन्य विकल्प के रूप में चुनाव परिणाम के बाद निर्वाचन याचिका भी दायर की जा सकती है। चुनाव आयोग ने आज दोपहर कांग्रेस को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।

संबंधित समाचार

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

less than a minute ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

10 minutes ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

23 minutes ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

26 minutes ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

36 minutes ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

39 minutes ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

44 minutes ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 1 hour ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 1 hour ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 1 hour ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 1 hour ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 1 hour ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 1 hour ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 2 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 2 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 2 hours ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 2 hours ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

about 2 hours ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 2 hours ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!