₹103.42 करोड़ फर्जी बिल घोटाला: ईडी ने कोर्ट में पेश किया 20 हजार पन्नों का चालान; 32 आरोपी घेरे में, ₹59.18 करोड़ की संपत्ति अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम के चर्चित ₹103.42 करोड़ फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष पीएमएलए कोर्ट में 20 हजार से अधिक पन्नों का अभियोजन शिकायत पत्र (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट) पेश किया है। इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों, ठेकेदारों, लोकल फंड ऑडिट, रेजिडेंट ऑडिट कार्यालय के अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित कुल 32 आरोपियों को नामजद किया गया है।
फर्जी दस्तावेजों से सरकारी खजाने को ₹103.42 करोड़ की चपत
ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से फर्जी वर्क ऑर्डर, जाली बिल, फर्जी मापन पुस्तिकाएं (एमबी), झूठे पूर्णता प्रमाणपत्र और नोटशीट में हेरफेर कर नगर निगम से ₹103.42 करोड़ का भुगतान हासिल किया। जांच में यह भी सामने आया कि कई ऐसे कार्यों के नाम पर भुगतान किया गया, जो या तो कभी हुए ही नहीं या पहले ही पूरे किए जा चुके थे।
32 आरोपी, कोर्ट में 20 हजार पन्नों की चार्जशीट
ईडी के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने मामले में 20 हजार से अधिक पन्नों का अभियोजन शिकायत पत्र विशेष पीएमएलए कोर्ट में दाखिल किया है। अदालत ने सभी 32 आरोपियों को नोटिस/समन जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित कर दी है।
₹59.18 करोड़ की संपत्ति अटैच, जब्त और फ्रीज
जांच के दौरान ईडी ने अब तक ₹59.18 करोड़ की संपत्तियों को अटैच, जब्त या फ्रीज किया है। इनमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में स्थित 52 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इनमें व्यावसायिक भवन, मकान, भूखंड और कृषि भूमि शामिल हैं।
नकदी निकालकर खरीदी गई संपत्तियां
ईडी के मुताबिक, घोटाले से निकाली गई सरकारी राशि पहले नकद निकाली गई। इसके बाद रकम को अलग-अलग लोगों में बांटकर फर्जी व्यावसायिक लेनदेन के जरिए अन्य संस्थाओं में ट्रांसफर किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि इसी रकम से चल-अचल संपत्तियां खरीदी गईं और निजी खर्च किए गए, ताकि अवैध धन को वैध दिखाया जा सके।
20 ठिकानों पर छापे, मिले अहम सबूत
ईडी ने 5 और 6 अगस्त 2024 को इंदौर सहित 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान करीब ₹22.04 करोड़ की नकदी, बैंक खातों की राशि, एफडी, डीमैट होल्डिंग्स और म्यूचुअल फंड फ्रीज या जब्त किए गए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।
मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार
मामले में ईडी ने कथित मास्टरमाइंड अभय सिंह राठौर के अलावा मोहम्मद जाकिर और राहुल बडेरा को पीएमएलए की धारा-19 के तहत गिरफ्तार किया है। एजेंसी का आरोप है कि तीनों ने घोटाले की साजिश रची और अपराध से अर्जित धन को वैध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संपत्ति जब्त करने की मांग
ईडी ने विशेष पीएमएलए कोर्ट से अटैच, जब्त और फ्रीज की गई संपत्तियों को स्थायी रूप से कन्फिस्केट (राजसात) करने की मांग भी की है। मामले की अगली सुनवाई विशेष कोर्ट में होगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!