देश में नई करेंसी की एंट्री: प्लास्टिक नोटों का ट्रायल जल्द; मौजूदा कागज के नोट भी पहले की तरह चलते रहेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोट चलन में दिखाई दे सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक इन नोटों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। इसके तहत ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के 100-100 करोड़ यानी कुल 200 करोड़ पॉलिमर नोट छापे जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि सरकार ने पॉलिमर बैंक नोटों के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ट्रायल कब से शुरू होगा, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
सफल ट्रायल के बाद नियमित होंगे जारी
सरकार के अनुसार, यदि पॉलिमर नोटों का परीक्षण सफल रहता है, तो आरबीआई भविष्य में ₹10 और ₹20 के नोट नियमित रूप से जारी करेगा। इसके बाद अन्य मूल्यवर्ग के नोटों पर भी विचार किया जा सकता है।
कागज के नोट बंद नहीं होंगे
सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा कागज के नोटों को बंद नहीं किया जाएगा। पॉलिमर नोटों के साथ-साथ मौजूदा करेंसी भी पहले की तरह वैध रहेगी और बाजार में चलती रहेगी।
क्यों खास हैं पॉलिमर नोट?
पॉलिमर नोट सामान्य कागज के नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ और सुरक्षित माने जाते हैं। ये जल्दी फटते नहीं हैं, पानी और नमी से कम प्रभावित होते हैं तथा इनमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स जोड़ना आसान होता है। दुनिया के कई देशों में पहले से ही पॉलिमर नोटों का उपयोग किया जा रहा है।
पहले भी सामने आई थीं रिपोर्ट
करीब 10 दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आरबीआई देश में पहली बार पॉलिमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अब सरकार की मंजूरी के बाद इस दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!