रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक रंगेहाथ गिरफ्तार: जमीन के पट्टे के लिए मांगे थे 20 हजार; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को बरगी क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिनसी में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक दिलीप कुमार साहू को 19 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर जमीन के पट्टे के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, ग्राम तिनसी निवासी राजकुमारी परस्ते (36) ने मकान निर्माण के लिए पंचायत से जमीन का पट्टा प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन पर कार्रवाई करने के बजाय ग्राम रोजगार सहायक दिलीप कुमार साहू ने पहले एनओसी जारी कराने की बात कही और इसके एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी ने बाद में राशि घटाकर 19 हजार रुपए लेने की सहमति दे दी।
शिकायत के बाद बिछाया जाल
रिश्वत की मांग से परेशान राजकुमारी परस्ते ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर से की। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की गई।
पंचायत भवन में पकड़ा गया आरोपी
सोमवार 27 जुलाई 2026 को लोकायुक्त की टीम ने ग्राम पंचायत भवन तिनसी में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 19 हजार रुपए की रिश्वत दी और उसने रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी रेखा प्रजापति के नेतृत्व में हुई कार्रवाईपूरे ऑपरेशन का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक रेखा प्रजापति ने किया। कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिये सहित लोकायुक्त संगठन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
लोकायुक्त की अपील
लोकायुक्त संगठन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल लोकायुक्त कार्यालय या हेल्पलाइन पर दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी और सख्त कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!