राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: ‘आदिवासियों की जमीन ली; न न्यायपूर्ण मुआवजा मिला, न सम्मानजनक पुनर्वास’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/नई दिल्ली।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना से प्रभावित आदिवासियों और किसानों की जमीन तो ले ली गई, लेकिन उन्हें न न्यायपूर्ण मुआवजा मिला और न ही सम्मानजनक पुनर्वास। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आंदोलनरत किसानों और आदिवासियों का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि "मोदी सरकार सत्य और सत्याग्रह, दोनों से डरती है। शांतिपूर्ण आंदोलन को पुलिस बल से कुचला जा रहा है।" उन्होंने आगे लिखा कि "आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं। जल, जंगल और जमीन पर सबसे पहला अधिकार उन्हीं का है और उनका सत्याग्रह इसी अधिकार की रक्षा के लिए है।"
कांग्रेस प्रभावित परिवारों के साथ: राहुल
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस प्रभावित आदिवासी भाई-बहनों और किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावित परिवारों को न्यायपूर्ण मुआवजा और सम्मानजनक पुनर्वास देना ही होगा।
24 गांव होंगे विस्थापित
केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत छतरपुर जिले के 24 गांवों का विस्थापन प्रस्तावित है। इनमें 8 गांव डूब क्षेत्र में आएंगे, जबकि 16 गांव पन्ना टाइगर रिजर्व में शामिल किए जाएंगे। सबसे अधिक विरोध डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों से सामने आ रहा है।
ग्रामीणों की मांग और प्रशासन का पक्ष
प्रभावित ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें विकसित ग्राम में भूखंड के साथ ₹5 लाख का मुआवजा दिया जाए। वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को ₹12.50 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!