फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा: अमेरिकी नागरिकों से लोन के नाम पर साइबर ठगी; इतने गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहना थाना पुलिस ने एक फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी खुद को अमेरिका की 'Lending Club' कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देते थे और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे। मामले का मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड प्रबल प्रताप सिंह परिहार फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
मुखबिर की सूचना पर होटल में दबिश
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एनएच-46 स्थित जैनपथ होटल, मोहना के कुछ कमरों में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है, जहां से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर ठगी की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा और मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों के निवासी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक राजपूत, शिवेंद्र परिहार उर्फ राजन, आर्यन राजपूत उर्फ लाला और शुभोम घोष के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों के निवासी बताए गए हैं।
पांच महीने से होटल में रहकर चला रहे थे कॉल सेंटर
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले करीब पांच महीनों से होटल में ठहरे हुए थे और मुख्य आरोपी प्रबल प्रताप सिंह परिहार के निर्देश पर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, मास्टरमाइंड ऑनलाइन माध्यम से पूरे नेटवर्क का संचालन करता था और विदेशी नागरिकों से ठगी की रणनीति तय करता था।
लोन का झांसा देकर गिफ्ट कार्ड से वसूलते थे रकम
जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप और ई-मेल के जरिए अमेरिकी नागरिकों का डेटा हासिल करते थे। इसके बाद खुद को Lending Club का एजेंट बताकर कम ब्याज पर लोन दिलाने का भरोसा देते थे।
विश्वास में लेने के बाद वे प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर पीड़ितों से गिफ्ट कार्ड के जरिए भुगतान करवाते थे। ठगी के दौरान आरोपी अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी नामों का इस्तेमाल करते थे।
लैपटॉप, मोबाइल और ठगी का डेटा जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, हेडफोन, साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाली स्क्रिप्ट, विदेशी ग्राहकों का डेटा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹3.75 लाख बताई गई है।
फरार मास्टरमाइंड की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार मास्टरमाइंड प्रबल प्रताप सिंह परिहार की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस साइबर ठगी नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं तथा अब तक कितने विदेशी नागरिक इसके शिकार बने हैं।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!