वीडियो देखिये, इतने घंटे बाद मिला नर्मदा नदी में बहे युवक का शव: महेश्वर घूमने आए परिवार के साथ हुआ हादसा: तेज बहाव में बह गया था
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, महेश्वर।
खरगोन जिले के महेश्वर स्थित सहस्त्रधारा घाट पर नर्मदा नदी में तेज बहाव की चपेट में आए इंदौर निवासी 30 वर्षीय अर्पित हाड़ा का शव करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार शाम बरामद कर लिया गया। घटना के दौरान युवक की पत्नी और भाई मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन तेज बहाव के कारण वह कुछ ही सेकेंड में आंखों से ओझल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, इंदौर के निपानिया निवासी अर्पित हाड़ा रविवार को परिवार के साथ महेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर घूमने आए थे। महेश्वर दर्शन के बाद शाम करीब 5 बजे वे जलकोटी स्थित सहस्त्रधारा पहुंचे। नर्मदा में स्नान के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी के साथ तेज धारा में बह गए।
हादसे की सूचना मिलते ही महेश्वर पुलिस, होमगार्ड, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रविवार देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन में सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह फिर तलाशी अभियान शुरू किया गया और शाम करीब 5 बजे नदी से अर्पित का शव बरामद कर लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्पित को बहता देख उनकी पत्नी और भाई ने शोर मचाकर मदद मांगी। मौके पर मौजूद नाविक, ग्रामीण और पर्यटक पहुंचे, लेकिन तेज बहाव, गहरे पानी और पथरीले क्षेत्र के कारण कोई भी नदी में उतरने का साहस नहीं कर सका।
मृतक के पिता अमर सिंह हाड़ा ने बताया कि अर्पित रविवार दोपहर परिवार और मित्रों के साथ घर से निकला था। उन्होंने कहा कि अर्पित ने जल्द लौटने की बात कही थी, लेकिन महेश्वर जाने की जानकारी नहीं दी थी। अर्पित जैविक खाद एवं पोषण उत्पादों का व्यवसाय करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन वर्षीय पुत्र है।
महेश्वर थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि नर्मदा के तेज बहाव और गहरे पानी वाले स्थानों पर स्नान करने से बचें। प्रशासन के अनुसार, पिछले तीन महीनों में सहस्त्रधारा क्षेत्र में डूबने या तेज बहाव में बहने की यह चौथी घटना है। एसडीएम पूर्वा मंडलोई ने बताया कि क्षेत्र में स्थायी गोताखोरों और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!