खबर
Top News

कार्यभार संभालने के बाद नए संभागायुक्त ने कही ये बात: शासन की प्राथमिकताओं को पूरी प्रतिबद्धता से लागू करेंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 5:45 pm
शेयर करें:
कार्यभार संभालने के बाद नए संभागायुक्त ने कही ये बात

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
"इंदौर संभाग में सेवा करने का अवसर मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता शासन की प्राथमिकताओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करना होगी। टीम वर्क, बेहतर समन्वय और नवाचार के माध्यम से इंदौर संभाग की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।" यह बात नवनियुक्त संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कही।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2010 बैच के वरिष्ठ अधिकारी भास्कर लक्षकार ने सोमवार को इंदौर संभागायुक्त का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे आयुक्त सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर कार्यरत थे। वे मुरैना, गुना और रतलाम सहित विभिन्न जिलों में कलेक्टर तथा अन्य प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पदभार ग्रहण समारोह में निवर्तमान संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भास्कर लक्षकार का स्वागत किया, जबकि मुख्यमंत्री के सचिव पद पर पदस्थापित हुए डॉ. खाड़े को भावभीनी विदाई दी गई।

भास्कर लक्षकार ने कहा कि डॉ. सुदाम खाड़े से उनका पुराना आत्मीय संबंध है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशनर रहते समय डॉ. खाड़े उनके कलेक्टर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. सुदाम खाड़े ने इंदौरवासियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग 11 माह के कार्यकाल में उन्हें जिस प्रकार का सहयोग और स्नेह मिला, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भास्कर लक्षकार अपने अनुभव और कार्यशैली से इंदौर संभाग को विकास के नए आयामों तक पहुंचाएंगे।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व भास्कर लक्षकार ने परिवार सहित खजराना गणेश मंदिर और रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। समारोह में अपर आयुक्त तरुण भटनागर, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 5 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 5 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 5 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 5 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 5 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 6 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 6 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 6 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 6 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 6 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 6 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 6 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 7 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 7 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 7 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 7 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 7 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 7 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!