वीडियो देखिये, अदालत में पेश हुआ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई से जुड़ा सटोरिया: पुलिस को चकमा देकर फरारी में किया सरेंडर; वाट्सएप पर सट्टे की लिंक भेजकर देता था एडवांस आईडी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपी यशवर्धन चौहान को सोमवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। यशवर्धन चौहान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़ा है। उसने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया।
राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए तीन अगस्त तक पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन न्यायालय ने उसे 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में यशवर्धन चौहान की भूमिका ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट ऑल पैनल (All Panel) के कमीशन एजेंट के रूप में सामने आई है। वह अपने साथियों के साथ वाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को बेटिंग लिंक भेजता था और एडवांस बेटिंग आईडी उपलब्ध कराकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का संचालन करता था।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पांच हजार रुपए या उससे अधिक बैलेंस वाली एडवांस आईडी उपलब्ध कराते थे। इसके बदले प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 20 से 100 रुपए तक कमीशन प्राप्त करते थे।
पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से ऑनलाइन सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क, बेटिंग वेबसाइट से जुड़े अन्य लोगों, ग्राहकों को उपलब्ध कराई गई आईडी तथा पैसों के लेनदेन के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
राजेंद्र नगर पुलिस ने यशवर्धन चौहान और उसके साथियों के खिलाफ ऑनलाइन सट्टा संचालन, जुआ अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!