भोजशाला नमाज को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज: 500 मीटर दूर दो वैकल्पिक स्थल तैयार; मुस्लिम समाज की सहमति का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। भोजशाला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित दो सरकारी खुले स्थलों को चिन्हित कर वहां जेसीबी मशीनों से सफाई और समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, इन स्थानों पर नमाज अदा करने को लेकर मुस्लिम समाज की आधिकारिक सहमति अभी नहीं मिली है।
जेसीबी से समतलीकरण, अधिकारियों की निगरानी
प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थलों में से एक खसरा नंबर 509, डिस्टलरी के पास स्थित है। यहां तीन जेसीबी मशीनों की मदद से जमीन को समतल किया जा रहा है। मौके पर राजस्व विभाग का अमला मौजूद है और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप तैयारी
प्रशासन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप भोजशाला के नजदीक खुले स्थान पर नमाज की व्यवस्था करने के उद्देश्य से कई स्थानों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद दो संभावित स्थलों का चयन कर उन्हें उपयोग योग्य बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये दोनों स्थान चालीस पीर दरगाह से पहले स्थित हैं।
पहले प्रस्तावित स्थल पर जताई थी असहमति
इससे पहले प्रशासन ने चालीस पीर दरगाह क्षेत्र में नमाज की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मुस्लिम समाज ने उस स्थान पर नमाज अदा करने को लेकर असहमति जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने नए विकल्प तलाशने की प्रक्रिया शुरू की।
बैठक में नहीं पहुंचे प्रतिनिधि
प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच इस विषय पर बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासन के अनुसार मुस्लिम समाज का कोई प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ। ऐसे में नए प्रस्तावित स्थलों पर सहमति बनाना फिलहाल प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
अंतिम निर्णय का इंतजार
फिलहाल दोनों संभावित स्थलों पर तैयारियां जारी हैं, लेकिन वहां नमाज अदा किए जाने को लेकर कोई अंतिम या आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है। प्रशासन मुस्लिम समाज की प्रतिक्रिया और सहमति का इंतजार कर रहा है। सहमति मिलने के बाद ही आगे की व्यवस्था तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!