शिव मंदिर को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा: पूर्व चीफ सेक्रेटरी की बहू पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल की पॉश आम्रपाली एनक्लेव सोसाइटी में पार्क के विकास कार्य और शिव मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू उजमा राजा उर्फ अंजली द्वारा पार्क में चल रहे निर्माण कार्य का विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
पार्क में पाथ-वे निर्माण पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, अंजली के घर के सामने स्थित पार्क में रहवासियों की सुविधा के लिए पाथ-वे (पैदल मार्ग) का निर्माण कराया जा रहा था। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर पाथ-वे बनाया जा रहा था, वहां पहले कुछ लोग अपने वाहन पार्क करते थे। इसी मुद्दे को लेकर सोसाइटी की अध्यक्ष मोहक शर्मा और अंजली के बीच तीखी बहस हो गई।
मंदिर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
विवाद के दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उजमा राजा उर्फ अंजली पार्क में बने शिव मंदिर को अवैध बताती हैं। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्होंने मंदिर के लिए अंग्रेजी में अभद्र शब्दों का भी प्रयोग किया, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई।
कुछ देर रुका विकास कार्य, फिर शुरू हुआ निर्माण
सोसाइटी के सदस्यों के अनुसार, विवाद के कारण कुछ समय के लिए पार्क का विकास कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। रहवासियों का दावा है कि पार्क का अधिकांश विकास कार्य अब पूरा हो चुका है और यह काम सोसाइटी के सामूहिक निर्णय के आधार पर कराया जा रहा है।
पुलिस या प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी नहीं
फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। वहीं, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। मामले को लेकर सोसाइटी के भीतर अलग-अलग पक्ष अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!