खबर
Top News

दोगुने मुनाफे का झांसा: फेसबुक लिंक के जरिये निवेशक से ठगे ₹10 लाख; पुलिस ने ₹5.04 लाख कराए होल्ड

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 9:33 pm
शेयर करें:
दोगुने मुनाफे का झांसा

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच एक निवेशक को भारी पड़ गया। फेसबुक पर मिले एक लिंक के जरिए साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर उससे 10 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। हालांकि, समय रहते शिकायत मिलने पर रतलाम साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए ठगों के बैंक खातों में पहुंची ₹5.04 लाख की राशि होल्ड करवा दी, जिसमें से ₹2.68 लाख से अधिक रकम पीड़ित के खाते में वापस भी पहुंच चुकी है।

फेसबुक लिंक से शुरू हुई ठगी
मामला स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने 12 मार्च 2026 को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, फेसबुक पर मिले एक लिंक के माध्यम से उसे शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। लालच में आकर पीड़ित ने 27 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में ₹10 लाख से अधिक की राशि कथित निवेश के नाम पर जमा कर दी। ठग लगातार अधिक रिटर्न का लालच देकर और पैसे निवेश कराने का दबाव बनाते रहे।

पैसा निकालने गया तो बंद मिला ऐप
जब निवेशक ने अपनी राशि निकालने (विड्रॉल) की कोशिश की, तो संबंधित एप्लीकेशन बंद हो गई। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। उसने तुरंत साइबर सेल रतलाम से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

साइबर सेल की तत्परता से बची लाखों की रकम
शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने मामला नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कर संबंधित बैंक खातों और लेनदेन की जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठगों के खातों में पहुंची ₹5,04,126 की राशि को होल्ड करवा दिया, जिससे रकम आगे ट्रांसफर होने से बच गई।

संबंधित समाचार

नाखूनों के डीएनए से हत्या का खुलासा
Top News

नाखूनों के डीएनए से हत्या का खुलासा:कोर्ट ने छह दोषियों को सुनाई उम्रकैद; पुरानी रंजिश में हुई थी युवक की हत्या

21 minutes ago
अवैध बैनर-पोस्टरों पर हाईकोर्ट की सख्ती
Top News

अवैध बैनर-पोस्टरों पर हाईकोर्ट की सख्ती:शिकायत के 24 घंटे में हटेंगे होर्डिंग्स; नगर निगम और पुलिस को कार्रवाई के आदेश

41 minutes ago
8 वर्षों का भरोसा, अब मोबाइल ऐप पर
Top News

8 वर्षों का भरोसा, अब मोबाइल ऐप पर:‘खुलासा फर्स्ट’ ने लॉन्च किया रिवॉर्ड्स के साथ डिजिटल अभियान

about 1 hour ago
देश में नई करेंसी की एंट्री
Top News

देश में नई करेंसी की एंट्री:प्लास्टिक नोटों का ट्रायल जल्द; मौजूदा कागज के नोट भी पहले की तरह चलते रहेंगे

about 2 hours ago
इस मार्ग पर डेढ़ घंटे तक रेंगता रहा ट्रैफिक
Top News

इस मार्ग पर डेढ़ घंटे तक रेंगता रहा ट्रैफिक:रांग साइड वाहनों ने बढ़ाई मुसीबत; जाम में एंबुलेंस भी फंसी

about 2 hours ago
बेटे के लिए बहू देखने निकले पुजारी समेत 5 दोस्तों की डैम में कार गिरने से मौत
Top News

बेटे के लिए बहू देखने निकले पुजारी समेत 5 दोस्तों की डैम में कार गिरने से मौत:गांव में मातम, एक साथ उठीं पांच अर्थियां

about 2 hours ago
₹103.42 करोड़ फर्जी बिल घोटाला
Top News

₹103.42 करोड़ फर्जी बिल घोटाला:ईडी ने कोर्ट में पेश किया 20 हजार पन्नों का चालान; 32 आरोपी घेरे में, ₹59.18 करोड़ की संपत्ति अटैच

about 3 hours ago
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
Top News

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला:‘आदिवासियों की जमीन ली; न न्यायपूर्ण मुआवजा मिला, न सम्मानजनक पुनर्वास’

about 3 hours ago
छात्रा की संदिग्ध मौत पर फूटा आदिवासी समाज का गुस्सा
Top News

छात्रा की संदिग्ध मौत पर फूटा आदिवासी समाज का गुस्सा:थाने का घेराव; केस दर्ज करने और कलेक्टर-एसपी को बुलाने की मांग

about 3 hours ago
भोजशाला नमाज को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज
Top News

भोजशाला नमाज को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज:500 मीटर दूर दो वैकल्पिक स्थल तैयार; मुस्लिम समाज की सहमति का इंतजार

about 3 hours ago
अयोध्या में टूरिज्म को झटका कारोबार पड़ा धीमा
Top News

अयोध्या में टूरिज्म को झटका कारोबार पड़ा धीमा:राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, होटलों में ऑक्यूपेंसी गिरी, व्यापारियों में चिंता की लहर

about 3 hours ago
शिव मंदिर को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा
Top News

शिव मंदिर को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा:पूर्व चीफ सेक्रेटरी की बहू पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

about 4 hours ago
पारिवारिक रंजिश ने ली जान
Top News

पारिवारिक रंजिश ने ली जान:युवक की चाकू से गोदकर हत्या; पत्नी पर गलत नजर रखने का आरोप

about 4 hours ago
रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक रंगेहाथ गिरफ्तार
Top News

रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक रंगेहाथ गिरफ्तार:जमीन के पट्टे के लिए मांगे थे 20 हजार; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

about 4 hours ago
अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:दुकान से 15 गैस सिलेंडर जब्त, संचालक पर प्रकरण दर्ज

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, संसदीय कार्य मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना
Top News

वीडियो देखिये, संसदीय कार्य मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:महत्वपूर्ण शिक्षा विधेयक पर चर्चा में बाधा न डालें

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, अदालत में पेश हुआ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई से जुड़ा सटोरिया
Top News

वीडियो देखिये, अदालत में पेश हुआ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई से जुड़ा सटोरिया:पुलिस को चकमा देकर फरारी में किया सरेंडर; वाट्सएप पर सट्टे की लिंक भेजकर देता था एडवांस आईडी

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, इतने घंटे बाद मिला नर्मदा नदी में बहे युवक का शव
Top News

वीडियो देखिये, इतने घंटे बाद मिला नर्मदा नदी में बहे युवक का शव:महेश्वर घूमने आए परिवार के साथ हुआ हादसा: तेज बहाव में बह गया था

about 5 hours ago
कार्यभार संभालने के बाद नए संभागायुक्त ने कही ये बात
Top News

कार्यभार संभालने के बाद नए संभागायुक्त ने कही ये बात:शासन की प्राथमिकताओं को पूरी प्रतिबद्धता से लागू करेंगे

about 5 hours ago
फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा
Top News

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा:अमेरिकी नागरिकों से लोन के नाम पर साइबर ठगी; इतने गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!